
चीन में मीटू मूवमेंट का चेहरा बनी महिला हारी केस, हुए ऐसे हालात
AajTak
चीन के #MeToo अभियान का चेहरा बनी एक महिला को मंगलवार को बीजिंग की अदालत में पेश करने के दौरान धक्कामुक्की और विरोध का सामना करना पड़ा है. 28 साल की Zhou Xiaoxuan चीन के स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी में इंटर्न रह चुकी हैं. उन्होंने सीसीटीवी के एक कद्दावर होस्ट पर साल 2018 में सेक्शुएल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे.
चीन के #MeToo अभियान का चेहरा बनी एक महिला हाई-प्रोफाइल केस हार गई हैं. उन्हें इस दौरान कोर्ट के बाहर धक्कामुक्की और विरोध का सामना भी करना पड़ा था. 28 साल की Zhou Xiaoxuan चीन के स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी में इंटर्न रह चुकी हैं. उन्होंने सीसीटीवी के एक कद्दावर होस्ट पर साल 2018 में सेक्शुएल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. (फोटो क्रेडिट: Getty images)
बीजिंग कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल केस में सबूतों के अभाव में टीवी होस्ट Zhu को बरी कर दिया है. इस फैसले को लेकर Zhou काफी इमोशनल भी हो गईं. उन्होंने कहा कि मैं अब थक चुकी हूं. मेरी जिंदगी के पिछले तीन साल काफी मुश्किल रहे हैं. मैं फिर कई सालों तक संघर्ष नहीं कर सकती हूं. गौरतलब है कि उन पर Zhu ने भी उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए केस फाइल कर दिया है. (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स)

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











