
चीन में भूकंप से तबाही, 46 लोगों की मौत, साउथ कोरिया में टाइफून का कहर, 20 हजार घरों में पावर कट
AajTak
चीन में भूकंप से अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं. भूकंप का केंद्र सिचुआ प्रांत का लुडिंग रहा. वहीं, दक्षिण कोरिया में चक्रवाती तूफान हिनामनोर ने दस्तक दी. तूफान की वजह से भारी बारिश जारी है. लोगों को बड़े पैमाने पर पावर कट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
चीन का सिचुआन प्रांत सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल गया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. भूकंप में अब तक 46 लोगों के मरने की खबर है जबकि 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. भूकंप से बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान भी हुआ है. भूकंप का केंद्र चीन के सिचुआन प्रांत का लुडिंग रहा.
सिचुआन प्रांत के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वांग फेंग ने कहा कि सोमवार रात से 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि 50 लोग घायल हैं. प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों के लिए 6,500 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया है, जो चौबीसों घंटे काम में जुटे रहेंगे. बचावकर्मी रातभर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देते रहे. मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. भूकंप की वजह से जमीन धंसने से कुछ सड़कें और आसपास के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मृतकों में से 29 लोग गार्जे तिब्बतन स्वायत्त प्रांत से हैं जबकि अन्य 17 यान शहर से हैं. अब तक गार्जे और यान से 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.
भूकंप और उसका प्रभाव
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का यह भूकंप बीजिंग के समयानुसार सोमवार को दोपहर 12.52 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र सिचुआन प्रांत रहा. इस आपदा से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने 6,500 से अधिक बचावकर्मियों को मुस्तैद किया है. इसके साथ ही चार हेलीकॉप्टर औ दो मानवरहित एरियल व्हिकल भी लगाए गए हैं.
एक बचावकर्मी ने बताया, भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए. कुछ सड़कों को बंद कर दिया गया. हमें मलबे के ऊपर चढ़कर राहत कार्यों को अंजाम देना पड़ा. घरों और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. कुछ सड़कें आंशिक रूप से ढह गई हैं. मॉक्सी शहर में बिजली और संचार व्यवस्था ठप पड़ गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











