
चीन में कोरोना बेकाबू, अमेरिका-यूरोप में नई लहर की आशंका, भारत की ये है तैयारियां
AajTak
दुनियाभर में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं. WHO के मुताबिक, एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में 8 फीसदी का उछाल आया है. चीन में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट में आ गई है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों को टेस्टिंग, सर्विलांस और जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
देश में कोरोना का संक्रमण भले ही काबू में हो, लेकिन पड़ोसी मुल्क चीन में संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. चीन में बढ़ते कोरोना को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी, जिसमें अधिकारियों को सर्विलांस और जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है.
चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. यहां फरवरी 2020 के बाद से सबसे बुरी स्थिति बताई जा रही है. चीन में कुछ दिन से 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. सिर्फ चीन ही नहीं, बल्कि हॉन्गकॉन्ग, दक्षिण कोरिया समेत अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं.
ये भी पढ़ें-- कोरोना: टेस्टिंग के लिए मारामारी, क्वारनटीन की जगह नहीं, बची 3 दिन की मेडिकल सप्लाई, चीन में फिर बिगड़े हालत
मंडाविया ने तीन मोर्चों पर अलर्ट रहने को कहा
1. संक्रमितों की संख्या पर अलर्ट
भारत में कोरोना की तीसरी लहर अब काफी कमजोर हो गई है. देश में कोरोना का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. हालांकि, चीन समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने अधिकारियों को भारत में भी डेली केसेस की संख्या को लेकर अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











