
चीन, पाकिस्तान, इराक... वो देश जिनका हुक्का-पानी बंद करने का भारतवंशी निक्की हेली ने लिया प्रण
AajTak
अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है. लेकिन अभी से चुनावी शोर-शराबा शुरू हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी उम्मीदवार निक्की हेली ने भी चुनावी बिगुल बजा दिया है. उन्होंने प्रण लिया है कि अगर राष्ट्रपति बनती हैं तो चीन, पाकिस्तान और इराक को मिलने वाली सभी मदद बंद कर दी जाएंगी.
यूं तो अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय बचा है, लेकिन चुनाव के लिए तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं. अलग-अलग उम्मीदवारों अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए अमेरिका के लोगों से बड़े-बड़े चुनावी वादे कर रहे हैं. राष्ट्रपति पद की दौड़ में इस बार भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली (51) भी रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी जता रही हैं.
निक्की ने अपने चुनावी वादों में अमेरिका विरोधी देशों को सबक सिखाने की बात कहनी शुरू कर दी है. उन्होंने हाल ही में कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति चुनाव जीतकर अमेरिका की सत्ता में आती हैं तो चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे अमेरिका विरोधी देशों को जाने वाली विदेशी मदद में पूरी तरह से कटौती कर देंगी.
इससे पहले निक्की दो बार दक्षिण कैरोलिना से गवर्नर चुनी जा चुकी हैं. इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत भी रही हैं. फरवरी महीने की शुरुआत में निक्की ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में खुद को शामिल करने का ऐलान किया था. बता दें कि अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है.
निक्की हेली ने अपने संबोधन में कहा कि जो देश अमेरिका से नफरत करते हैं, उन्हें मिलने वाली मदद को बिल्कुल खत्म कर दिया जाएगा. एक शक्तिशाली अमेरिका कभी भी बुरे लोगों को आर्थिक मदद नहीं करेगा. हमें अमेरिका के लोगों की मेहनत की कमाई को इस तरह बर्बाद नहीं करना चाहिए.
अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में निक्की हेली ने कहा कि अमेरिकी मदद उन देशों को मिलनी चाहिए, जो भरोसे के लायक हैं और दुश्मनों के खिलाफ अमेरिका के साथ खड़े रहते हैं. निक्की हेली ने पाकिस्तान, चीन और इराक के साथ ही रूस की मदद करने वालों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि चीन और रूस दोनों ही अमेरिका के विरोधी हैं. अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो इनकी मदद करने वाले देशों को अमेरिका की मदद तत्काल प्रभाव से बंद की जाएगी.
निक्की हेली ने बताया कि अमेरिका ने पिछले साल दूसरे देशों की मदद पर 46 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे. यह पैसा चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को दिया जाता है. अमेरिका के करदाता यह जानने के हकदार हैं कि आखिर यह पैसे जा कहां रहे हैं. जब उन्हें यह पता चलेगा तो वह चौंक जाएंगे कि इस मदद का ज्यादातर हिस्सा अमेरिका के खिलाफ काम करने वाले देशों की मदद में खर्च होता है. राष्ट्रपति बनते ही वह इस पर रोक लागाएंगी.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







