
चीन पर लगे टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मस्क में टकराव
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच चीन पर टैरिफ को लेकर टकराव की स्थिति बन रही है. मस्क ने ट्रंप से यह निर्णय वापस लेने की अपील की है. उनका मानना है कि इससे अमेरिकी व्यापार पर असर पड़ेगा. ट्रंप की नीतियों से उत्पन्न दबाव के बीच यह देखना होगा कि क्या मस्क की अपील का कुछ प्रभाव पड़ेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











