
चीन ने समंदर में उतारा सुपरकैरियर युद्धपोत, अमेरिका को छोड़ दुनिया में किसी देश के पास नहीं ऐसी ताकत
AajTak
China ने अपना तीसरा और दुनिया का सबसे एडवांस सुपरकैरियर समंदर में उतार दिया है. यह अमेरिका से बाहर बना दुनिया का अत्याधुनिक और घातक एयरक्राफ्ट कैरियर है. यह अगले साल चीन की नौसेना में शामिल हो जाएगा. तब तक इसके समुद्री ट्रायल्स होते रहेंगे. आइए जानते हैं इस एयरक्राफ्ट कैरियर की ताकत...
चीन ने अपना पहला सुपरकैरियर समंदर में उतार दिया है. यह चीन का तीसरा विमानवाहक युद्धपोत है, जो अमेरिका से बाहर बना सबसे एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर है. इसका नाम है फुजियान (Fujian), जो चीन के प्रांत फुजियान के नाम पर रखा गया है. यह चीन का पहला कैटोबार एयरक्राफ्ट कैरियर है. पूरी तरह से चीन में ही बनाया गया है.
फुजियान सुपरकैरियर टाइप-03 एयरक्राफ्ट कैरियर है. जिसका डिस्प्लेसमेंट 71,875 टन है. 316 मीटर लंबे इस युद्धपोत का बीम 249 फीट ऊंचा है. कैटोबार का मतलब है कि इसके फाइटर जेट एक गुलेल जैसे डोर की मदद से टेकऑफ और लैंड करेंगे.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने बना ली दुनिया की पहली स्टेल्थ सबमरीन, रूस के लिए टेंशन, फुल स्पीड में 180 डिग्री घूमने की ताकत...
यह चीन का सबसे आधुनिक और खतरनाक विमानवाहक युद्धपोत है. इसमें फाइटर जेट्स के टेकऑफ और लैंडिंग के लिए तीन-तीन छोटे रनवे बनाए गए हैं. ताजा तस्वीरों में इन्हें टेंट जैसे ढांचों से ढंका गया है. इसे शंघाई के पास उत्तर-पूर्व में मौजूद जियांगनान शिपयार्ड में साल 2018 से बनाया जा रहा था.
क्या है इस युद्धपोत की ताकत, कैसे हथियार और फाइटर जेट होंगे तैनात?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











