
चीन ने भारत को लेकर अमेरिका से की ये शिकायत, मारा ताना
AajTak
ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि अमेरिका भारत और चीन को लेकर दोहरा रवैया अपना रहा है. अमेरिका ने रूस से भारत द्वारा तेल खरीदे जाने पर कहा है कि ये भारत का संप्रभु निर्णय है जिस पर चीनी मीडिया भड़क गया है. उसका कहना है कि चीन जब रूस से तेल खरीदता है तो अमेरिका कहता है चीन एक जिम्मेदार देश की भूमिका निभाए और रूस पर प्रतिबंध लगाए.
अमेरिका जहां पहले भारत पर लगातार दबाव बना रहा था कि वो रूस-यूक्रेन युद्ध में उसके पाले में रहकर रूस की खुलकर आलोचना करे, वहीं अब उसके रुख में नरमी दिखाई दे रही है. अमेरिका ने कहा है कि भारत को रूस पर अपने निर्णय स्वयं लेने चाहिए. रूस से भारत की बढ़ती तेल खरीद पर अमेरिका ने कहा है कि ये भारत का संप्रभु निर्णय है. अमेरिका की इस टिप्पणी पर चीन की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है.
चीनी सरकार का मुखपत्र माने जाने वाले सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी की इस टिप्पणी पर निशाना साधा है और कहा है कि रूस पर भारत-चीन के एकसमान रुख के बावजूद अमेरिका दोनों देशों को लेकर दोहरा रवैया अपना रहा है.
दरअसल, मंगलवार को व्हाइट हाउस सुरक्षा परिषद की सामरिक संचार परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने रूस के संदर्भ में कहा कि प्रत्येक देश को अपना निर्णय खुद लेना चाहिए. उनसे रूस से भारत की बढ़ती तेल खरीद को लेकर सवाल किया गया.
जवाब में उन्होंने कहा, 'भारत इंडो पेसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है. ऐसे कई तरीके हैं जिससे दोनों देशों के बीच की रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी दिखती है. हम भारतीय नेताओं को उनकी आर्थिक नीतियों को तय करने से नहीं रोकेंगे. मैं आपको ये बता सकता हूं कि हम भारत के साथ इस द्विपक्षीय संबंध को महत्व देते हैं और हम चाहते हैं... जाहिर है कि प्रत्येक देश को खुद के लिए खुद से ही निर्णय लेने होंगे.'
उन्होंने आगे कहा, 'ये भारत का संप्रभु निर्णय है. लेकिन हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस पर जितना हो सके, उतना दबाव चाहते हैं. पुतिन जो कर रहे हैं, उसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा.'
अमेरिका की तरफ से आई इस टिप्पणी पर चीन की सरकार के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने एक ग्राफिक के जरिए निशाना साधा है. ग्लोबल टाइम्स ने ग्राफिक को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, 'व्हाइट हाउस की तरफ से क्लासिक डबल स्टैंडर्ड.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











