
चीन ने दलेर मेहंदी के गाने से उड़ाया भारतीयों का मजाक? Video वायरल हुआ तो करना पड़ा डिलीट
AajTak
चीन का एक मंत्रालय सड़क सुरक्षा अभियान के लिए एक वीडियो पोस्ट कर भारी आलोचनाओं का शिकार हो रहा है. भारत में उस वीडियो को लेकर लोग उस पर रंगभेदी होने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, विवाद बढ़ता देख चीन के मंत्रालय ने वीडियो डिलीट कर दिया है.
चीन ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसकी भारत में काफी आलोचना हो रही है. वीडियो में पंजाबी वेशभूषा में चीनी सड़क पर दलेर मेहंदी के गीत, तुनक, तुनक तुन की धुन पर नाचते दिखाई दे रहे हैं. गोरे चीनियों ने खुद को भारतीय दिखाने के लिए अपने चेहरे पर मेकअप भी किया है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीयों ने इसे रंगभेदी कहकर इसकी आलोचना की जिसके बाद वीडियो को हटा लिया गया है. चीन की तरफ से यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया जब दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर तनाव का माहौल है.
चीन के कॉमेडियन ब्रदर हाओ ने सबसे पहले इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म बिलीबिली पर 6 मार्च को शेयर किया था. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद चीन के मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने इसे अपने सड़क सुरक्षा अभियान के लिए Weibo पर शेयर किया और लिखा कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट पहनना कितना जरूरी है.
भारतीय वेषभूषा में बिना हेलमेट पहने दिखे चीनी
वीडियो में हाओ को भारतीय वेशभूषा में पगड़ी पहने दो अन्य लोगों के साथ एक बाइक पर सवार देखा जा सकता है. तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है और सभी के चेहरों को मेकअप से भारतीय लुक देने की कोशिश की गई है.
उनके सामने एक गाड़ी में पगड़ी पहने एक अधेड़ उम्र के शख्स को दिखाया गया है जिसका चेहरा भी मेकअप से सांवला किया गया है. कार की पिछली सीट पर तीन चीनी महिलाओं को बैठा दिखाया गया है जिन्होंने लहंगा चोली पहन रखा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











