
चीन: जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन, सड़क पर उतरे युवा
AajTak
चीन में बेहद कड़ी जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लोगों का पुरजोर विरोध देखने को मिल रहा है. चीन के कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और राष्ट्रपति जिनपिंग के कुर्सी छोड़ने की मांग कर रहे हैं.
चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच कई शहरों में लोग लगातार तीसरे दिन भी सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. सरकार की जीरो कोविड पॉलसी को कोस रहे लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे और कम्युनिस्ट सरकार को हटाने का मन बना चुके हैं. चीन में पहली बार सरकार के खिलाफ इस तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है.
शंघाई में पुलिस से भिड़े हजारों प्रदर्शनकारी
चीन में बेहद कड़ी जीरो कोविड पॉलिसी के बावजूद कोरोना के लगातार बढ़ रहे रिकॉर्ड मामलों ने सरकार की सांसें थमा दी हैं. ऐसे में लोग सरकार की इस पॉलिसी के खिलाफ खड़े हो गए हैं. कई बड़े शहरों में सरकार के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. शंघाई में रविवार रात को हजारों प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई.
शिनझियांग के उरूमकी से शुरू हुआ यह प्रदर्शन, शंघाई, बीजिंग के अलावा गुआंग्झू और चेंग्दू जैसे शहरों में हो रहे हैं. यह प्रदर्शन बड़ी तेजी से अन्य राज्यों और शहरों में भी फैल रहा है.
इस दौरान एक प्रदर्शनकारी कहते हैं, मैं यहा आया हूं क्योंकि मैं अपने देश से प्यार करता हूं. लेकिन मैं अपनी सरकार से प्यार नहीं करता. मैं बिना किसी रोक-टोक के बाहर निकलना चाहता हूं. लेकिन नहीं निकल सकता. हमारी कोविड-19 पॉलिसी एक खेल है और यह विज्ञान या वास्तविकता पर आधारित नहीं है.
शंघाई के अलावा वुहान और चेंग्दू शहरों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं. वीकेंड पर भारी संख्या में कई यूनिवर्सिटीज के छात्र भी सरकार के विरोध में उतर आए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











