
चीन क्या साजिशें रच रहा अमेरिका में? पौधों के बाद अब इंसानों को बीमार करने वाले परजीवी
AajTak
बीते हफ्ते अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को जैविक मेटेरियल की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. और अब एक हफ्ते से भी कम समय में इसी तरह की एक और गिरफ्तारी हुई है. अमेरिका ने राउंडवर्म की तस्करी के आरोप में एक चीनी रिसर्चर को पकड़ा है.
अमेरिका में चीन की जैविक मेटेरियल की तस्करी के मामलों ने हलचल मचा दी है. कुछ दिनों पहले ही दो चीनी नागरिकों को जैविक मेटेरियल की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और अब एक और चीनी महिला रिसर्चर को राउंड वर्म यानी गोल कृमि की तस्करी के लिए पकड़ा गया है. राउंडवॉर्म पतले, ट्यूब के आकार के परजीवी होते हैं. यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, सूक्ष्म से लेकर कई इंच लंबे ये कीड़े इंसानों और जानवरों की आंतों या ऊतकों में गंभीर संक्रमण पैदा कर सकते हैं.
चीनी रिसर्चर की गिरफ्तारी एक हफ्ते से भी कम समय में इस तरह का दूसरा मामला है. वुहान स्थित हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (HUST) की पीएचडी कैंडिडेट हान चेंगक्सुआन पर जैविक मैटेरियल से भरे चार पैकेज चीन से मिशिगन यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला में भेजने और इसके बारे में फेडरल एजेंट्स से झूठ बोलने का आरोप लगाया गया है.
रविवार को चीनी रिसर्चर की गिरफ्तारी कर ली गई. इससे पहले पिछले मंगलवार को चीन की वैज्ञानिक युनकिंग जियान और उनके बॉयफ्रेंड जुनयोंग लियू के खिलाफ आरोप दायर किए गए थे. ये दोनों चीनी नागरिक मिशिगन विश्वविद्यालय से जुड़े हैं और इन पर कथित तौर पर अमेरिका में बड़े पैमाने पर कृषि को नुकसान पहुंचाने में सक्षम फसल रोगाणु की तस्करी करने की कोशिश का आरोप है.
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के एक बयान के अनुसार, हान को रविवार को जे1 वीजा पर डेट्रॉयट मेट्रोपोलिटन हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने रोक लिया.
हान ने कथित तौर पर अधिकारियों के सामने गलत बयान दिए और फिर आखिर में एफबीआई के सामने स्वीकार किया कि उसने ही पिछले साल और इस साल की शुरुआत में पैकेज भेजे थे, जिसमें 'राउंडवर्म से संबंधित जैविक मेटेरियल' था. बयान के अनुसार, जांच में यह भी पता चला कि अमेरिका आने से तीन दिन पहले हान के फोन का डेटा डिलीट कर दिया गया था.
अमेरिका के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रहा चीन?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











