
चीन के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस का हत्या की संभावना से इंकार
ABP News
साइंटिस्ट झांग झिजीआन चीन के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट में से एक थे. न्यूक्लियर साइंस के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी दिए गए थे. झांग झिजीआन की मृत्यु को लेकर चीन की सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
चीन के एक टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट की गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई. साइंटिस्ट झांग झिजीआन हार्बिन इंजिनीयरिंग यूनिवर्सिटी के न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नॉलोजी कॉलेज के प्रोफेसर थे. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी के बयान में कहा गया है कि 'पुलिस ने हत्या की संभावना से इंकार कर दिया है.' हालांकि पुलिस की जांच में अब तक उनकी मृत्यु को लेकर अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हार्बिन इंजिनीयरिंग यूनिवर्सिटी द्वारा जारी बयान के अनुसार, "हमें ये जानकारी देते हुए बेहद दुःख हो रहा है कि प्रोफेसर झांग झिजीआन 17 जून की सुबह 9 बजके 34 मिनट पर एक बिल्डिंग से नीचे गिर गए, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. हम उनकी इस अकस्मात मृत्यु पर गहरा शोक जताते हैं और इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है."More Related News













