
चीन की मिसाइल से अमेरिका परेशान, किसी भी डिफेंस सिस्टम को देगी चकमा, देखें
AajTak
चीन ने एक ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रोटोटाइप बनाया है, जिसने अमेरिका समेत पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. इस मिसाइल को 'मॉर्फिंग हाइपरसोनिक मिसाइल' कहा जा रहा है, जो उड़ान के दौरान ही अपना आकार बदल सकती है. दावा है कि 'मिसाइल के अंदर रूप बदलने की क्षमता है और ये सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को भी धोखे में डाल सकती है.' यह मिसाइल अपने विंग्स (पंखों) को ज़रूरत के हिसाब से अंदर या बाहर कर सकती है, जिससे इसकी रफ़्तार और दिशा को नियंत्रित करना बेहद आसान हो जाता है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











