
'चीन की गलती थी जवाबी कार्रवाई', व्हाइट हाउस ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ
AajTak
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने चीन की व्यापार नीतियों की तीखी आलोचना की और उस पर अमेरिकी श्रमिकों के लिए आर्थिक समस्याएं बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चीन द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई एक गलती थी. इसी वजह से बुधवार रात 12:01 बजे से चीन पर 104% टैरिफ लागू हो जाएगा.
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाया है जो बुधवार 9 अप्रैल से लागू हो जाएगा. अमेरिका ने ये कदम चीन द्वारा हालही में अमेरिकी आयात पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद उठाया है.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने चीन द्वारा अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई को एक गलती दिया. उन्होंने कहा कि जब अमेरिका को चुनौती दी जाती है तो जवाब सशक्त और अडिग होता है.
लेविट ने कहा, 'चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई करना एक गलती थी. जब अमेरिका पर हमला होता है तो वह और भी जोरदार तरीके से पलटवार करता है. यही कारण है कि आज (बुधवार) रात से चीन पर 104% टैरिफ लागू हो जाएगा... अगर चीन कोई समझौता करने की कोशिश करता है तो वह बहुत ही उदार होगा.'
'इकोनॉमिक सरेंडर का युग खत्म'
उन्होंने चीन की व्यापार नीतियों की तीखी आलोचना की और उस पर अमेरिकी श्रमिकों के लिए आर्थिक समस्याएं बढ़ाने का आरोप लगाया. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने ये स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी इकोनॉमिक सरेंडर का युग खत्म हो चुका है. ट्रंप अब अमेरिकी वर्कर्स और कंपनियों को मूर्खतापूर्ण व्यापार के हाथों बर्बाद होने मंजूरी नहीं देंगे, जो लाखों हाई-पेइंग जॉब्स को छीन लेती हैं और देश भर में समुदायों को खोखला कर देती हैं.'
'ट्रंप के पास है मजबूत तंत्र'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











