
चीन की कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 38 लोगों की मौत
AajTak
चीन के हेनान प्रांत की कपड़ा फैक्ट्री में सोमवार को आग लगी थी. आग पर काबू पाने के लिए 63 वाहनों और 240 दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया था. लगभग चार घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में 38 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए.
मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई. यह आग सोमवार को हेनान के वेनफेंग जिले में लगी. आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को चार घंटे से अधिक समय लगा. इस घटना में 38 लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के लिए कंपनी को ही जिम्मेदार ठहराया है, जो नियमों को ताक पर रखकर यहां मुख्य रूप से कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग कर रही थी.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस घटना में 38 लोगों की मौत हो गई और दो झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि दमकलकर्मियों ने सोमवार रात लगभग 11 बजे आग पर काबू पाया.
म्यूनिसिपल इमरजेंसी मैनेजमेंट विभाग का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि वेल्डिंग ऑपरेशंस में स्पार्क से यह आग लगी, जिससे कॉटन फैब्रिक की इस पूरी फैक्ट्री में आग लग गई.
कुछ संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस आग में झुलसे घायलों के इलाज के हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया है. इसके साथ ही इस घटना के जिम्मेदार लोगों को कटघरे में खड़ा करने की बात कही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











