
चीन की इस कामयाबी ने ट्रंप को भी डराया, कहा, अब तो अमेरिकी...
AajTak
चाइनीज ऐप Deep Seek AI को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप Deep Seek AI को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, इस ऐप की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखकर अमेरिकी टेक कंपनियों की आंख खुल जानी चाहिए.
चाइनीज ऐप Deep Seek AI ने अमेरिका की टेक कंपनियों की चिंता को बढ़ा दिया है. अमेरिका में तेजी के साथ बढ़ रही इस चाइनीज ऐप की पॉपुलैरिटी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. ट्रंप ने कहा है कि, जिस तरह से यह चीनी एआई ऐप तेजी के साथ पॉपुलर हो रहा है, इसे देखकर अमेरिकी टेक कंपनियों की आंखें खुल जानी चाहिए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, उन्हें अभी भी आशा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अमेरिकी टेक कंपनियों का प्रभाव रहेगा, लेकिन वह देख रहे हैं कि, यह चाइनीज ऐप भी चुनौती दे रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, एक चाइनीज कंपनी की ओर से बनाए गए Deep Seek AI ऐप से हमारी कंपनियों की आंखें खुल जानी चाहिए कि अब हमें ज्यादा फोकस करने की जरूरत है.
मालूम हो कि, जबसे यह Deep Seek ऐप आया है, तब से ही Meta और OpenAI जैसी कंपनियां परेशान हैं. स्टॉक मार्केट पर भी इस ऐप ने असर डाला है.
दरअसल, चीन का यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी कम लागत में तैयार किया गया है. इस ऐप को चीन की एक छोटी कंपनी ने बनाया है जो अभी अपनी शुरुआती दौर में ही है.
ट्रंप ने इस मामले में कहा कि, अगर कोई ऐप कम लागत में तैयार होता है तो वह उसे आर्टिफिशियल इंटिलेजेंस के क्षेत्र में एक सकारात्मक विकास के रूप में देखते हैं. उन्होंने कहा कि, ज्यादा पैसा खर्च करने से अच्छा है कि कम पैसों में यह किया जाए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











