
'चीन का BRI तो कर्ज में डूबा, हम तेजी से बढ़ा रहे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर प्रोजेक्ट,' बोले बाइडेन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ रोज गार्डन पत्रकारों से बातचीत की. बाइडेन ने कहा, हम तेजी से इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, हम इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए जी7 पाटनर्स के साथ काम कर रहे हैं.
अमेरिका ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से मुकाबले की तैयारी तेज कर दी है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नेटवर्क के जरिए बीआरआई के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अन्य जी 7 सदस्यों के साथ काम कर रहा है, जिसमें सऊदी अरब को यूरोप से जोड़ने वाला रेलमार्ग भी शामिल है.
बता दें कि दिल्ली में सितंबर में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाइडेन के नेतृत्व में दुनिया के प्रमुख नेताओं ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEEC) की शुरुआत की घोषणा की थी. बाइडेन ने कहा, हम उस (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) पर प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं और हम इसे एक अलग तरीके से कर रहे हैं. चीन का बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट कर्ज में डूब गया है और जो देश इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं, उनमें अधिकांश लोगों (राष्ट्रों) के लिए यह एक फंदा बन गया है.
बाइडेन ने यह बात ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ रोज गार्डन पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने कहा, हम इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए जी7 पाटनर्स के साथ काम कर रहे हैं. बता दें कि ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) में यूके, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं.
बाइडेन ने एक सवाल के जवाब में कहा, उदाहरण के लिए G20 में हम चाहते हैं कि रियाद से मध्य पूर्व, सऊदी अरब, इजरायल होते हुए ग्रीस तक एक रेलमार्ग बनाने के प्रस्ताव पर काम किया जाए. केवल रेलमार्ग ही नहीं, बल्कि भूमध्य सागर के पार यूरोप तक पाइपलाइन बनाएं.
'हम टकराव नहीं चाहते हैं'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि चीन के साथ अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की उनकी पिछली टिप्पणी टकराव को लेकर नहीं थी. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैंने इस बारे में बात की कि हम अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार आर्थिक, राजनीतिक और अन्य तरीकों से चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कैसे करेंगे, लेकिन यह कहना सही नहीं है कि मैं टकराव की तलाश में हूं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








