
चीनी महिला साइंटिस्ट, बॉयफ्रेंड और खतरनाक फंगस वाली साजिश... ऐसे खुला एग्रो टेररिज्म का पूरा खेल!
AajTak
अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को जैविक रोगाणु की तस्करी के लिए गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर षड्यंत्र रचने, अमेरिका में तस्करी करने, झूठे बयान देने और वीजा धोखाधड़ी के आरोप हैं. दोनों की गिरफ्तारी के बीच कृषि आतंकवाद की खूब चर्चा हो रही है.
यून्किंग जियान और जुनयोंग लियू... ये दो नाम फिलहाल अमेरिका में चर्चा का विषय बने हुए हैं. 33 साल की जियान और 34 साल के लियू दोनों ही चीनी नागरिक हैं जिनपर आरोप है कि इन्होंने अमेरिका में एक बेहद खतरनाक रोगाणु की तस्करी की है जो फसलों में रोग पैदा करता है. दोनों चीनी नागरिकों को षड्यंत्र रचने, अमेरिका में तस्करी करने, झूठे बयान देने और वीजा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.
मंगलवार को अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों चीनी नागरिकों ने अमेरिका में 'फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम' नामक रोगाणु कवक की तस्करी की है जिसे वैज्ञानिक कृषि आतंकवाद का हथियार बताते हैं.
ऐसे सामने आई एग्रो टेरिरिज्म की पूरी साजिश
अधिकारियों ने बताया कि जियान और उसके बॉयफ्रेंड लियू को कथित तौर पर अपने रिसर्च के लिए चीनी सरकार से फंडिंग मिल रही थी. बयान में कहा गया कि लियू एक चीनी यूनिवर्सिटी में काम करता है और वहीं पर वो फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम पर रिसर्च कर रहा है.
पूछताछ के दौरान उसने पहले तो झूठ बोला और फिर स्वीकार किया कि ग्रैमिनीरम को डेट्रॉयट मेट्रोपॉलिटन हवाई अड्डे के जरिए वो अमेरिका लेकर आने वाला था. वो मिशिगन यूनिवर्सिटी की लैब में इस पर रिसर्च करना चाहता था जहां उसकी गर्लफ्रेंड जियान काम करती था. माना जा रहा है कि दोनों चीनी नागरिक चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़े हुए हैं.
चीनी नागरिकों के खिलाफ दायल हलफनामे के मुताबिक, 27 जुलाई, 2024 को लियू ने अमेरिका में एंट्री ली और उसने अधिकारियों को बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया है. उसने बताया कि वो जल्द ही लौट जाएगा क्योंकि उसे चीन में अपना लैब शुरू करना है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









