
चीनी कपल ने दो बच्चों की पॉलिसी को तोड़ पैदा किए 7 बच्चे, भरा 1 करोड़ का फाइन!
AajTak
चीन में एक कपल ने दो चाइल्ड पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए सात बच्चे पैदा किए लेकिन इसके लिए उन्हें भारी धनराशि चुकानी पड़ी है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस कपल ने 7 बच्चों के चलते 1 लाख 55 हजार डॉलर्स यानि 1 करोड़ से अधिक की सोशल सपोर्ट फीस दी है.
चीन में एक कपल ने दो चाइल्ड पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए सात बच्चे पैदा किए लेकिन इसके लिए उन्हें भारी धनराशि चुकानी पड़ी है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस कपल ने 7 बच्चे पैदा करने के चलते 1 लाख 55 हजार डॉलर्स यानी कि1 करोड़ से अधिक की राशि सोशल सपोर्ट फीस के रूप में दी है. 34 साल की बिजनेसवूमन Zhang Rongrong और उनके 39 साल के पति के पांच लड़के और दो लड़कियां हैं. चीन की दो बच्चों की पॉलिसी का उल्लंघन करने के चलते इस कपल ने सरकार को सोशल सपोर्ट फीस दी है. अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनके बाकी पांच बच्चों को सरकारी आइडेंटिटी से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलते. बता दें कि ज्हांग का स्किनकेयर, ज्वेलरी और गार्मेंट्स का बिजनेस है और उनकी कंपनियां दक्षिण-पूर्वी चीन में स्थित हैं. उन्होंने द पोस्ट के साथ बातचीत में कहा कि वे कई बच्चे चाहती थीं क्योंकि उन्हें अकेलेपन से बेहद परेशानी होती है और वे कभी अकेले रहना नहीं चाहती हैं. उन्होंने कहा कि जब मेरे पति अपनी बिजनेस ट्रिप के चलते बाहर होते हैं तो मुझे परेशानी होती थी. मेरे बड़े बच्चे भी पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में निकल चुके हैं. ऐसे में मेरे छोटे-छोटे बच्चे ही मेरे साथ रहते हैं. हालांकि हम सात बच्चों के बाद कोई भी संतान नहीं करने जा रहे हैं.More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












