
चीनी कंपनी Huawei का कमाल, फोन में दिया ऐसा फीचर, iPhone में भी नहीं मिलेगा आपको
AajTak
Huawei Mate 70 Launch: हुवावे ने अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने Huawei Mate 70 सीरीज में चार स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. इस फोन्स में आपको OLED स्क्रीन, 50MP का मेन लेंस वाला कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. इनमें एक बेहद खास फीचर जोड़ा गया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
चीनी ब्रांड Huawei ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Huawei Mate 70 को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने चार स्मार्टफोन- Mate 70, Mate 70 Pro, Mate 70 Pro+ और Mate 70 RS को लॉन्च किया है. ये फोन्स दमदार फीचर्स के साथ आते हैं.
इसमें 6.9-inch का OLED डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन्स HarmonyOS 4.3 पर काम करते हैं. इनमें 50MP का मेन लेंस, 40MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस मिलता है. हुवावे के नए फोन्स में 5700mAh की बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
वैसे तो Huawei के फोन्स चीन के बाहर लॉन्च नहीं होते हैं. इसकी बड़ी वजह इनमें Google Services का सपोर्ट ना मिलना है. चीन में ये स्मार्टफोन्स HarmonyOS 4.3 के साथ लॉन्च हुए हैं. Mate 70 की कीमत 5499 युआन (लगभग 64 हजार रुपये) से शुरू है.
यह भी पढ़ें: Huawei Watch GT 4 का कैसा है परफॉर्मेस, खरीदने से पहले देखें Review
वहीं Mate 70 Pro की कीमत 6499 युआन (लगभग 75,700 रुपये), Mate 70 Pro+ और Mate 70 RS की कीमत क्रमशः 8499 युआन (लगभग 99 हजार रुपये) और 11,999 युआन (लगभग 1,39,700 रुपये) से शुरू होती है. ये सभी फोन्स चीन में उपलब्ध होंगे.
इन सभी फोन्स में आपको बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, टॉप नॉच कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, एक फीचर जो इन्हें खास बनाता है वो AI गेस्चर AirDrop टेक्नोलॉजी है. इस फीचर की मदद से आप किसी फाइल एक फोन से दूसरे फोन में सिर्फ हाथ के इशारे से ट्रांसफर कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











