
चीतों को चीतल-हिरण परोसने पर विवाद, BJP नेता ने कहा- बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुईं
AajTak
Cheetah News: नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में चीतल और हिरण परोसने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी का दामन थामने वाले हरियाणा के बड़े नेता कुलदीप बिश्नोई ने इसकी निंदा की है.
नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में चीतल और हिरण परोसने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. हाल ही में बीजेपी का दामन थामने वाले हरियाणा के बड़े नेता कुलदीप बिश्नोई ने इसकी निंदा की है. साथ ही केंद्र सरकार से तुरंत इस पर रोक लगाने की मांग की है.
कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ''चीतों के भोजन हेतु चीतल और हिरण भेजने की सूचनाएं आ रही हैं, जो अति निंदनीय है. मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि राजस्थान में विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे हिरणों की प्रजाति और बिश्नोई समाज की भावनाओं को देखते हुए इस मामले की जांच करवाई जाए और अगर ऐसा है तो तुरंत इस पर रोक लगाई जाए.''
आपको बता दें कि हरियाणा के गैर-जाट नेता कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देकर हाल ही में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है.
बिश्नोई समाज ने लिखा PM मोदी को पत्र
उधर, बिश्नोई महासभा अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है. बिश्नोई समाज की ओर से PM को लिखा गया, भारत सरकार ने आपके नेतृत्व में नामीबिया से लाकर 8 चीतों को हिंदुस्तान के वनों में विलुप्त प्रजाति को पुनर्स्थापित करने के लिए छोड़ा है. लेकिन उनके भोजन के लिए चीतल, हिरण इत्यादि सीमित दायरे में छोड़े गए हैं, उससे बिश्नाई समाज बहुत आहत है.
पत्र में आगे लिखा कि बिश्नोई समाज अपने आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान के बताए सिद्धांतों पर चलते हुए पिछली पांच शताब्दियों से पर्यावरण, प्रकृति और वन्य जीवों की रक्षा कर रहा है. हम विश्व के एकमात्र ऐसा समाज हैं, जो वृक्षों और वन्य जीवों के लिए बलिदान देते आए हैं. हमारे 363 शहीदों का उदाहरण सबके सामने है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









