
चीता टास्क फोर्स में शामिल एक्सपर्ट्स की योग्यता क्या? 'साशा' की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा
AajTak
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों में से एक साशा की मौत हो गई. इसके एक दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि चीता टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स की योग्यता और एक्सपीरिएंस क्या हैं?
कूनो नेशनल पार्क में सोमवार को नामीबिया से लाए गए चीतों में से एक की मौत हो गई. इसके अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से चीता टॉस्क फोर्स में शामिल विशेषज्ञों की योग्यता और अनुभव की जानकारी मांगी. करीब छह महीने पहले नामीबिया लाई गई 'साशा' नाम की मादा चीते की किडनी की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी.
जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने केंद्र सरकार से टास्क फोर्स में शामिल चीता एक्सपर्ट्स की योग्यता और एक्सपीरिएंस के संबंध में दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है.
अदालत केंद्र सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें केंद्र की ओर से यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के लिए अब एक्सपर्ट कमेटी से दिशा-निर्देश और सलाह लेने की जरूरत नहीं है. इस कमेटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के 28 जनवरी, 2020 को दिए गए आदेश पर किया गया था.
कोर्ट ने NTCA को दिशा-निर्देश देने के लिए वन्यजीव संरक्षण के पूर्व निदेशक एमके रंजीत सिंह, उत्तराखंड में मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव प्रशासन धनंजय मोहन और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में डीआईजी (वन्यजीव) की सदस्यता वाली कमेटी बनाई थी.
WWF ने कोर्ट के सामने रखी मांग
एनजीओ सेंटर फॉर एंवायरमेंट लॉ WWF की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट प्रशांतो चंद्र सेन ने कहा कि चीता टास्क फोर्स में चीतों का कोई एक्सपर्ट शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि अब चीते भारत में आ चुके हैं इसलिए NTCA को कम से कम शुरुआती दिनों में इस कमेटी के साथ काम करना जारी रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि चीते आए और हमने उनमें से एक को खो भी दिया. इसलिए ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत है, जिनके पास चीतों के प्रबंधन का विस्तृत ज्ञान और एक्सपीरिएंस हो.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




