
चीटिंग, दलाली और हवाला का रैकेट... फर्जी दूतावास वाले हर्षवर्धन जैन की ठग कंपनी ऐसे कर रही थी काम, जानें पूरी कहानी
AajTak
गाजियाबाद में ठग हर्षवर्धन जैन ने वेस्ट आर्कटिक जैसे फर्जी देशों के नाम पर चार नकली दूतावास खोलकर बड़ा ठगी और हवाला रैकेट खड़ा कर दिया. STF की छापेमारी में विदेशी मुद्रा, फर्जी पासपोर्ट, नकली कार्ड और करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ.
Fake Embassy in Ghaziabad: नटवरलाल को गुजरे हुए जमाना हो गया लेकिन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसे ऐसे ठग हमारे समाज में मौजूद हैं, जिनकी करतूतें हैरान करने वाली हैं. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है, दिल्ली के करीबी शहर गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब 150 से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं. लेकिन एक नटवार लाल ने उसी गाजियाबाद में एक नहीं बल्कि चार-चार दूतावास खोल डाले. वो भी ऐसे देशों के दूतावास जिनका दुनिया में कोई वजूद ही नहीं है. और इन दूतावासों के नाम पर अंजाम दी गई ठगी की बड़ी वारदात.
गाजियाबाद में चल रही थी फर्जी एंबेसी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में दुनिया भर के सारे एंबेसी, दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं. और दिल्ली के करीब है यूपी का गाजियाबाद शहर. अभी चार महीने पुरानी बात है. इसी गाजियाबाद से ओमान देश के एक हाई कमिश्नर साहब पकड़े गए थे. अब चार महीने बाद इसी गाजियाबाद से एक एंबेसी भी बाहर निकल आई है. बस, सच्चाई ये है कि जैसे हाई कमिश्नर साहब नटवरलाल थे, वैसे ही ये एंबेसी भी ठगी का गढ़ है.
कोठी को बनाया फर्जी दूतावास हाई कमिश्नर साहब की कहानी बाद में, पहले ताजा-ताजा गाजियाबाद से बाहर आए इस एंबेसी का सच जान लीजिए. सच्चाई जान कर आप भी दंग रह जाएंगे. आइए सबसे पहले कहानी की शुरुआत गाजियाबाद के पॉश कविनगर इलाके में मौजूद इस आलीशान कोठी से ही करते हैं. क्योंकि ठगों ने इसी कोठी को फर्जी दूतावास का नाम दे रखा था. कविनगर की इस कोठी का पता है केबी 35. लेकिन आस-पास के दूसरे घरों की तरह इस मकान में लोगों की रिहायश नहीं है, बल्कि यहां से भारत सरकार के साथ कई देशों की राजनायिक गतिविधियों का संचालन होता है.
कोठी पर लगा था एंबेसी ऑफ वेस्ट आर्कटिक का बोर्ड कम से कम आज से पहले तक तो कविनगर के लोगों को कुछ ऐसा ही पता था. क्योंकि कोठी के बाहर हाई प्रोफाइल नंबर प्लेट्स और बोनट के कोने पर अलग-अलग देशों के झंडे लगी एक से बढ़ कर एक चमचमाती हुई आलीशान गाड़ियां खड़ी होती थीं. जबकि कोठी में अक्सर सूटेड-बूटेड लोगों आना-जाना भी लगा रहता था. और तो और कोठी की दीवार पर बाकायदा एंबेसी ऑफ वेस्ट आर्कटिक का ब्रास बोर्ड चिपका हुआ था. ऐसे में हर किसी को लगता था कि शायद इस कोठी में किसी देश का दूतावास है, जहां से डिप्लोमेटिक एक्टिविटीज चलती हैं.
STF की छापेमारी में खुला फर्जीवाड़ा लेकिन मंगलवार 22 जुलाई की शाम जब पुलिस ने यहां पर दबिश डाली, तो दूतावास के फर्जी ताम-झाम के पीछे ठगी का एक ऐसा काला साम्राज्य निकल कर सामने आया कि कविनगर में रहने वाले सारे के सारे लोग हैरत में पड़ गए. पुलिस को यहां ठगी के साम्राज्य का पता तो चला ही, नकली पासपोर्ट, विदेशी करंसी, नकली आई कार्ड, पैन कार्ड, प्रेस कार्ड सरीखी एक से बढ़ कर एक आपत्तिजनक चीजें तो हाथ लगी ही, साथ ही 47 साल का वो शख्स भी पुलिस के हाथ लगा, जो यहां से इस सारे खेल का संचालन कर रहा था. नाम है - हर्षवर्धन जैन.
शेल कंपनियों के जरिए चल रहा था हवाला रैकेट जैन साहब लोगों को अलग-अलग देशों का राजदूत या फिर काउंसल बता कर उन्हें प्रभाव में लेते, उन्हें अपने साथ प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत दूसरे बड़े लोगों की तस्वीरें दिखाते और फिर किसी को विदेश में सेटल करवा देने का, किसी को कोई बड़ा कांट्रैक्ट दिलाने का, तो किसी को उनकी ब्लैक मनी व्हाइट करा देने का झांसा देते और अपनी जेब गर्म कर लेते. पुलिस की मानें तो असल में इस सारे गोरखधंधे की आड़ में वो शेल कंपनियों के जरिए हवाला रैकेट का संचालन कर रहा था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






