
चीखने-चिल्लाने के बाद बेहोश हुईं लड़कियां... इस कॉलेज से आया अजीबो-गरीब मामला
AajTak
बागेश्वर में एक स्कूल में तीन छात्राओं द्वारा अजीबो-गरीब हरकतें करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया. पीएचसी बोहाला के चिकित्सक डॉक्टर टम्टा ने बताया कि पहले दिन छह छात्राएं अधिक परेशान थीं. दूसरे दिन भी पांच छात्राएं बीमार हुईं. इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तारखंड के बागेश्वर में एक स्कूल में तीन छात्राओं द्वारा अजीबो-गरीब हरकतें करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बच्चियों के माता-पिता स्कूल पहुंचे और झाड़ फूंक करने लगे. लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया. इसके बाद छात्राओं को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पीएचसी बोहाला के चिकित्सक डॉक्टर टम्टा ने बताया कि पहले दिन छह छात्राएं अधिक परेशान थीं. दूसरे दिन भी पांच छात्राएं बीमार हुईं. मासहिस्टीरिया का सामना कर रहीं तीन छात्राओं की जिला अस्पताल में काउंसिलिंग और इलाज किया जा रहा है. बाकी बीमार छात्राओं की घर पर जाकर जांच और काउंसिलिंग करने के निर्देश दे दिए हैं. विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
क्लास में अचानक चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं
इसके अलावा डॉक्टर प्रमोद टम्टा ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों का साहस बढ़ाना चाहिए और ऐसे बच्चों को अकेलापन महसूस नहीं होने देना चाहिए. साथ ही उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वो बच्चों को भरपेट भोजन करके ही स्कूल भेजें व स्कूल में हवादार कमरे में ही बच्चों को पढ़ाया जाए.
15 छात्राओं को मासहिस्टीरिया की परेशानी झेलनी पड़ी थी
बता दें, पहले भी जुलाई 2022 में राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल रैखोली में छह छात्राओं और एक छात्र, अगस्त 2022 में इंटर कॉलेज सनेती की आठ छात्राओं और दिसंबर 2022 में राइंका खाती की 15 छात्राओं को मासहिस्टीरिया की परेशानी झेलनी पड़ी थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






