
चिड़िया के लिए लड़की की बेपनाह मोहब्बत! अपने बालों में बना दिया घोंसला
AajTak
एक लड़की और चिड़िया के बीच बहुत ही गहरी दोस्ती हो गई. चिड़िया लड़की के बालों को घोंसला समझकर उसमें सोने लगी. 3 महीने के बाद दोनों अलग हो गए. लेकिन लड़की अब भी चिड़िया को याद कर इमोशनल हो जाती है.
एक चिड़िया और एक लड़की के बीच दोस्ती हो गई. इसके बाद लड़की ने 3 महीने तक उस पक्षी को अपने बालों में पनाह दी. बालों को घोंसला समझकर वो चिड़िया भी उसमें रह रही थी.
साल 2013 की बात है, हन्ना को लंदन से घाना जाना पड़ा. क्योंकि उसके पति रॉबिन ने घाना की राजधानी अक्रा में नई नौकरी शुरू की थी. इससे पहले हन्ना लंदन में फोटोग्राफर और कॉपीराइटर का काम करती थी. लेकिन उसके पास वर्क वीजा नहीं था. इसकी वजह से वह घाना में काम नहीं कर पा रही थी.
लड़की ने द गार्डियन में लिखा- मैं अकेलेपन की शिकार हो गई थी, घर की याद आती थी और मेरे पास करने को कोई काम नहीं था. मेरे घर के आसपास बहुत कम ही लोग रहते थे. तो मैंने प्रकृति को अपना दोस्त बना लिया.
सितंबर 2018 में एक भयंकर तूफान आया. इसी दौरान हन्ना को एक चिड़िया (mannikin finch नाम की) मिली. वो लगभग एक महीने की थी. चिड़िया झुंड से भटक गई थी और जमीन पर पड़ी थी.
हन्ना ने चिड़िया को एक बॉक्स में रख दिया और उसके देखभाल के तरीकों को लेकर रिसर्च करने लगी. हन्ना ने अगले 84 दिन उस चिड़िया के साथ बिताया.
हन्ना ने बताया कि चिड़िया हमेशा उसके आसपास ही रहती थी. वो उसके शरीर पर ही खेलती रहती और उसके बालों में आराम किया करती थी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












