
चिकन नेक से Ground Report: 3 दिन में 3 देश...नेपाल और भूटान सीमा पर खुली आवाजाही, एजेंट बोला- जेब में हो टका तो बिना कागज पहुंचेंगे ढाका!
AajTak
हाल में बांग्लादेशी नेता मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर को लैंडलॉक्ड बताते हुए एक तरह से धमकी ही दे डाली. ये राज्य पश्चिम बंगाल के एक संकरे गलियारे के जरिए भारत से जुड़े हुए हैं, जिसे चिकन नेक भी कहते हैं. गलियारा तीन देशों, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान से सटता है. aajtak.in इन मुल्कों की सीमाओं तक पहुंचा. दो के बॉर्डर भी पार किए और समझा कि 22 किलोमीटर चौड़े कॉरिडोर के हालात कैसे हैं और एक देश से दूसरे या तीसरे देश चले जाना कितना आसान या मुश्किल है.
पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी कॉरिडोर! लगभग 22 किलोमीटर चौड़ा ये हिस्सा नॉर्थ-ईस्ट के आठ राज्यों को बाकी देश से जोड़ता है. गलियारा इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि इससे तीन देशों बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की सीमाएं सटी हैं. तीनों ही चीन की गुडबुक में आने की होड़ लगाए हुए हैं. कुल मिलाकर, चिकन नेक के आकार वाला हिस्सा फिलहाल देश का सबसे नाजुक भाग बना हुआ है. क्रॉस बॉर्डर आवाजाही और तस्करी कथित तौर पर यहां आम है.
तो क्या इंटरनेशनल बॉर्डर पार करना वाकई इतना आसान है?
क्या सिलीगुड़ी कॉरिडोर की पहरेदारी में जरा भी नरमी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए जोखिम ला सकती है?
कैसे हैं अपनों से ज्यादा गैरमुल्कों के करीब इस चिकन नेक में हालात?
इन सवालों के जवाब तलाशने aajtak.in तीन दिन में तीनों मुल्कों की सीमाओं तक पहुंचा, और समझा कि 22 किलोमीटर चौड़े सिलीगुड़ी कॉरिडोर में ग्राउंड जीरो पर कैसी स्थिति है. सफर कई किस्तों में पूरा हुआ, शुरुआत तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस से! सिलीगुड़ी के इस बस अड्डे में नॉर्थ-ईस्ट के लगभग सारे राज्यों से बसें आती हैं. साथ ही यहां से काठमांडू, ढाका और भूटान के फुंटशोलिंग के लिए भी कनेक्टिविटी मिलेगी. सुबह के लगभग आठ बजे इस अड्डे पर मैं यात्री बनकर खड़ी हुई थी. एक के बाद एक कई एजेंट्स आए. दार्जिलिंग और गंगटोक जैसी सैर-सपाटे वाली जगहों पर कम कीमत पर पहुंचाने का ऑफर! स्टार, लेकिन सस्ते होटल में ठहराने का वादा.
तो कहां जाना है? बांग्लादेश बॉर्डर. ठीक है, ले चलेंगे. मुझे वहां घूमना भी है! हो जाएगा. लेकिन मुझे बांग्ला नहीं आती! कोई बात नहीं, हम तो रहेंगे. एक दिक्कत है, मुझे बॉर्डर पार भी करना है...करा सकेंगे? इस सवाल पर कुछेक ट्रैवल एजेंट्स कन्नी काटकर निकल जाते हैं. लौटने को हुई तो एक-एक करके वही एजेंट्स आने लगे. डॉक्युमेंट्स हैं आपके पास? नहीं. पासपोर्ट-वीजा तो नहीं. लेकिन इंडिया की ही हूं. वो कोई बात नहीं. ले चलेंगे लेकिन टका (पैसा) ज्यादा लगेगा… कोई रिस्क तो नहीं! आवाज में भरपूर डर घोलता हुआ सवाल. अब रिस्क तो मैडम घर से निकलते ही है. लेकिन आप डरो मत, सब हो जाएगा. हम एक्सपर्ट हैं. आपके साथ और कौन-कौन होगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











