
'चिंता मत करो, सब...', CM का नाम फाइनल नहीं होने के सवाल पर बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अब ठीक हैं और चुनावी व्यस्तताओं के बाद आराम करने के लिए सतारा आए हैं. उन्होंने कहा,
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक नतीजों के बाद से सियासी हलचल लगातार बनी हुई है. CM कौन? के सवाल के बीच अभी तक सीएम रहे एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान सामने आया है. महायुति गठबंधन को मिले प्रचंड जनादेश के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के विश्वास की वजह बताया है.
क्या बोले एकनाथ शिंदे? सतारा में मीडिया से बातचीत करते हुए शिंदे ने अपनी सेहत, सरकार की नीति और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अहम बयान दिए. उन्होंने साफ किया कि जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए सरकार आगे भी काम करती रहेगी. शिंदे ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अंतिम फैसला कल लिया जाएगा.
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा. मैंने पहले ही पार्टी को अपना बिना शर्त समर्थन दिया है और हर फैसले का पालन करूंगा." चुनावी व्यस्तताओं के बाद आराम करने पहुंचे शिंदे ने अपनी तबीयत को लेकर भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन अब सब ठीक है."
पद लेना महत्वपूर्ण नहींः शिंदे शिंदे ने विभिन्न अटकलों पर जवाब देते हुए कहा कि "विभागों को लेकर चर्चा जारी है. बातचीत के बाद कई मुद्दे सुलझ जाएंगे. सबसे ज़रूरी बात यह है कि जनता ने हमें हमारी प्रतिबद्धता की वजह से चुना है, और हम उस भरोसे को बनाए रखना चाहते हैं. कौन क्या पद लेगा, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है. जनता ने हमें वोट दिया है और हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उनके वादे पूरे करें."
श्रिकांत शिंदे के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा पर शिंदे ने कहा, "यह केवल चर्चाएं हैं. कई लोग कुछ भी बोलते हैं. हमारी अमित शाह जी के साथ बैठक हो चुकी है और एक और बैठक मुंबई में होगी, जिसमें मैं, अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहेंगे. उस बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी और फिर निर्णय लिया जाएगा. जनता ने हमें बड़ा जनादेश दिया है और हम उनके प्रति जवाबदेह हैं. विपक्ष को अब कोई काम नहीं है, इसलिए वे ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे हैं."
'हमारा काम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा' शिंदे ने अपनी सरकार के कामकाज का ज़िक्र करते हुए कहा, "पिछले 2.5 साल में हमने कई विकास कार्य किए हैं. हमारी योजनाओं जैसे 'लाडकी बहन योजना' से जनता को फायदा हुआ है. ऐसी योजनाएं पहले कभी नहीं लाई गईं. हमारी कल्याणकारी योजनाओं ने हर परिवार के किसी न किसी सदस्य को लाभ पहुंचाया है. ये काम महाराष्ट्र के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा."

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








