
'चिंता मत करो, सब...', CM का नाम फाइनल नहीं होने के सवाल पर बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अब ठीक हैं और चुनावी व्यस्तताओं के बाद आराम करने के लिए सतारा आए हैं. उन्होंने कहा,
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक नतीजों के बाद से सियासी हलचल लगातार बनी हुई है. CM कौन? के सवाल के बीच अभी तक सीएम रहे एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान सामने आया है. महायुति गठबंधन को मिले प्रचंड जनादेश के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के विश्वास की वजह बताया है. सतारा में मीडिया से बातचीत करते हुए शिंदे ने अपनी सेहत, सरकार की नीति और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अहम बयान दिए. उन्होंने साफ किया कि जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए सरकार आगे भी काम करती रहेगी.
अपने 2.5 साल के कार्यकाल में मैंने कभी छुट्टी नहीं लीः शिंदे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अब ठीक हैं और चुनावी व्यस्तताओं के बाद आराम करने के लिए सतारा आए हैं. उन्होंने कहा, "अपने 2.5 साल के कार्यकाल में मैंने कभी छुट्टी नहीं ली. लोग लगातार मुझसे मिलने आते रहे, इसी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई थी." मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपना पूरा समर्थन देने की बात दोहराते हुए कहा, "मैंने पहले ही पार्टी नेतृत्व को अपना बिना शर्त समर्थन दिया है और उनके हर फैसले का समर्थन करूंगा."
' जनता ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है' शिंदे ने अपनी सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा, "हमारी सरकार के 2.5 साल के कार्यकाल का काम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. जनता ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है, जिससे विपक्ष को नेता चुनने का भी मौका नहीं मिला." महायुति सरकार की एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसके तीनों सहयोगियों के बीच मजबूत तालमेल है. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कल लिया जाएगा.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








