
चार महीने बाद महाराष्ट्र में कोरोना के नए मरीज 9 हजार के करीब, दिल्ली में भी बढ़ता दिख रहा संकट
AajTak
देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से कोरोना के आंकड़े फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार विस्फोटक होती जा रही है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले हैं. यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है. राज्य में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हुई. यह बीते 56 दिन में सबसे ज्यादा है.
देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से कोरोना के आंकड़े फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार विस्फोटक होती जा रही है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले हैं. यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है. यही नहीं, राज्य में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हुई. यह बीते 56 दिन में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 30 दिसंबर को 90 संक्रमितों ने दम तोड़ा था. वहीं, राजधानी दिल्ली में भी संकट गहराता जा रहा है. दिल्ली में बुधवार को 200 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया जबकि दो और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. बढ़ रही कोरोना की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली में 5 राज्यों से आने के वालों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










