
चार दिन से लापता थी 5 साल की मासूम, रेप के बाद हत्या कर छिपा दिया था शव... आरोपी आसनसोल से अरेस्ट
AajTak
दिल्ली के बवाना इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने बच्ची का शव एक फैक्ट्री से बरामद किया है. आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली के बवाना इलाके में 24 मार्च की शाम एक बच्ची लापता हो गई थी. बच्ची के पिता ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में बच्ची एक आदमी के साथ दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने उस शख्स की खोजबीन शुरू की. संदिग्ध को पश्चिम बंगाल के आसनसोल जाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर फैक्ट्री में शव को छिपा दिया.
24 मार्च को लापता हुई थी बच्ची बवाना थाना के पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार 24 मार्च को रात 10 बजे बवाना पुलिस थाने में पांच साल की बच्ची के अपहरण को लेकर एक फोन कॉल आया था. इसके बाद बच्ची की अभिभावक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई. बच्ची के पिता बवाना में ही एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. बच्ची दिन में उसके साथ ही थी. बच्ची के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी को अंतिम बार शाम 5 बजे देखा.
काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली बच्ची बच्ची के पिता ने बताया था कि उनलोगों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला. इसके बाद बच्ची के माता-पिता के साथ पुलिस के जवान उसकी खोज में निकल गए. रात भर तलाशी के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया. बच्ची जहां अंतिम बार दिखी थी, वहां भी काफी खोजबीन की गई. वहां स्थित फैक्ट्रियां भी होली के कारण बंद थी.
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध के साथ दिखी मासूम 25 की सुबह बच्ची के गुम होने वाले जगह के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बच्ची किसी आदमी के साथ जाती दिखी.जब यह फुटेज गुम हुई बच्ची के पेरेंट्स को दिखाई गई, तो उनलोगों ने अपनी बेटी और उस आदमी को भी पहचान लिया. उसका नाम तोतन है. वह बवाना में ही एक फैक्ट्री में काम करता था.
दिल्ली से भाग गया था संदिग्ध जब फैक्ट्री की तलाशी ली गई तो वहां 3-4 मजदूर मिले. वेलोग उस शख्स तोतन को जानते थे. उनलोगों ने बताया कि तोतन अभी पूर्वा एक्सप्रेस पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया है. वहां से वह हावड़ा जाएगा. इसके बाद एक टीम तुरंत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भेज दी गई. जब तक पुलिस वहां पहुंची ट्रेन खुल चुकी थी.
दिल्ली पुलिस की टीम ने आसनसोल से संदिग्ध को पकड़ा इसके बाद 26 मार्च को एक टीम कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई. वहां से पुलिस टीम आसनसोल के लिए ट्रेन से रवाना हो गई. आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पुलिस पूर्वा एक्सप्रेस के आने का इंतजार करती रही. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, पुलिस ने तोतन को खोजना शुरू कर दिया. कुछ देर में टीम ने उसकी पहचान कर ली और उसे धर दबोचा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



