
चाय या कॉफी के शौकीन जरूर बरतें ये सावधानियां, पढ़ें ICMR की गाइडलाइंस
AajTak
आईसीएमआर का कहना है कि चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन इंसान के शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें कैफीन होता है.
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारतीयों को चाय और कॉफी का सेवन सीमित करने की सलाह दी है. आईसीएमआर ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) के साथ साझेदारी में जारी किए दिशानिर्देशों में बताया कि चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि उसमें कैफीन होता है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और साइकोलॉजिकल डिपेंडेंसी (शारीरिक निर्भरता, यानी आपके शरीर को किसी खाद्य पदार्थ की लत लग जाए और वो उसके बिना ठीक से काम ना करे) को प्रेरित करता है.
संस्थान ने इसके अलावा प्रोटीन सप्लीमेंट से परहेज करने की भी सलाह दी है.
चाय-कॉफी में होता है कैफीन
इसमें कहा गया है कि 150 मिलीलीटर कप ब्रूड कॉफी में 80-120 मिलीग्राम कैफीन होता है, जबकि इंस्टेंट कॉफी में 50-65 मिलीग्राम और चाय में 30-65 मिलीग्राम होता है. आईसीएमआर ने कहा है कि 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
आईसीएमआर ने साथ ही भोजन से कम से कम एक घंटे पहले और बाद में इन पेय पदार्थों का सेवन न करने की भी सलाह दी है क्योंकि इनमें टैनिन होता है जो शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है. टैनिन पेट में आयरन से चिपक जाता है जिससे शरीर के लिए आयरन को ठीक से अवशोषित करना कठिन हो जाता है. इससे आयरन की कमी और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. अत्यधिक कॉफी के सेवन से हाई ब्लडप्रेशर और हृदय संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं.
ज्यादा कैफीन से हो सकता है नुकसान

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









