
चाय पीनी है या कॉफी... इस ट्रेन में टिकट बुक करते समय ही मिलता है ऑप्शन, पता है?
AajTak
टिकट बुकिंग के समय खानपान के विकल्प में वेज, नानवेज या नो फूड का ऑप्शन होता है. अगर आपने सफर के दौरान फूड, चाय या कॉफी का विकल्प चुना है तो आपको दिया जाएगा. अब ये सवाल उठता है कि आखिरी कितनी दूरी तक के लिए चाय, कॉफी और फूड दिया जाता है.
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह चीजें प्रोवाइड कराने की कोशिश कर रहा है. चाय और कॉफी तक अब टिकट के साथ ही बुकिंग करने की सुविधा दी जाने लगी है. साथ ही कुछ और सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे लोगों का सफर और सुविधाजनक हो रहा है. आइए जानते हैं टिकट बुक करते समय और कौन-कौन से ऑप्शन मिल रहे हैं और वह कौन सी ट्रेन है, जिसमें आपको टिकट बुक करते वक्त विकल्प चुनकर फूड और नाश्ते का आनंद सफर के दौरान ले सकते हैं.
दरअसल, अगर आप भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में सफर करते हैं तो चाय या कॉफी की सुविधा मिलती है. टिकट बुकिंग के समय खानपान के विकल्प में वेज, नानवेज या नो फूड का ऑप्शन होता है. अगर आपने सफर के दौरान फूड, चाय या कॉफी का विकल्प चुना है तो आपको दिया जाएगा. अब ये सवाल उठता है कि आखिरी कितनी दूरी तक के लिए चाय, कॉफी और फूड दिया जाता है.
कब-कब मिलती हैं ये सर्विस वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर के दौरान कब लंच और नाश्ता मिलेगा... इसकी कोई टाइम नहीं लिखा होता है, लेकिन सफर के दौरान अगर भोजन का विकल्प चुना है तो इतना तय है कि लंच और नाश्ता जरूर दिया जाएगा. हालांकि इसके बावजूद भी कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे में आपको यह भी जान लेना चाहिए कि अगर आप वंदे भारत से सफर कर रहे हैं तो नाश्ते के टाइम पर ही नाश्ता और खाने के टाइम पर खाना दिया जाता है.
कम दूरी के सफर पर मिलता है फूड-नाश्ता? अक्सर यात्रियों के बीच कंफ्यूजन होता है कि अगर वे कम दूरी का सफर कर रहे हैं तो क्या उन्हें नाश्ता और फूड मिलेगा. रेलवे के नियम और अधिकारियों के मुताबिक, चाहे आप कम दूरी के लिए सफर कर रहे हैं या लंबी दूरी का सफर कर रहे हैं. अगर नाश्ते का टाइम है तो आपको नाश्ता दिया जाएगा और डिनर का समय है तो डिनर दिया जाएगा. हालांकि शर्त है कि टिकट बुकिंग के दौरान आपको नाश्ते और फूड का विकल्प चुनना होगा.
फ्री में मिलती हैं ये सर्विसेस अगर आप वंदे भारत से सफर करते हैं तो मुख्य तौर पर दो चीजें आपको फ्री में दी जाती हैं. इसमें 500ml पीने योग्य पानी (PDW) की बोतल दी जाती है. इसके अलावा, एक्स्ट्रा 500 मिलीलीटर की बोतल बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मांग पर उपलब्ध है. साथ ही ट्रेन में ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा दी जाती है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









