
चाय नहीं मिली तो हथौड़े से मार दिया था पत्नी को, कोर्ट ने कहा- संपत्ति नहीं थी आपकी, सजा बरकरार
AajTak
कोर्ट ने कहा कि ऐसे क्रूर तरीके से मां को खो देने से बच्चे को जो आघात लगा उसको ध्यान में रखना होगा. कोर्ट ने संतोष की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी सजा के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या के दोषी एक शख्स की अपील पर किसी भी प्रकार की उदारता दिखाने से इनकार कर दिया. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने दोषी पति की इस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा कि पत्नी के चाय बनाने से इनकार करने पर वह भड़क गया था. कोर्ट ने कहा पत्नी कोई संपत्ति या वस्तु नहीं है. पत्नी को संपत्ति मानने की मध्ययुगीन अवधारणा, दुर्भाग्य से अभी भी बहुतों की मानसिकता में बनी हुई है. क्या है पूरा मामला
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










