
चाबी कांग्रेस के दफ्तर में, तिजोरी वहीं है... क्यों बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कार्यक्रम में जब पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत किसके पास है तो उन्होंने दो टूक कहा कि अध्यक्ष अध्यक्ष होता है और कांग्रेस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा सभी वरिष्ठ नेता अध्यक्ष का सम्मान करते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आजतक के कार्यक्रम एजेंडा आजतक में पार्टी की नीतियों, कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके अधिकार और जिम्मेदारी, 2024 को लेकर पार्टी की प्लानिंग जैसे सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. जब प्रोग्राम के दौरान उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का असली बॉस कौन है? असली पावर कहां है, कांग्रेस अध्यक्ष के हाथ में है अथवा गांधी परिवार के पास है? पावर की चाबी किसके पास है?
इन सवालों का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा कि ऐसी बात करके इस पद को, इस गरिमा को खत्म नहीं किया जाना चाहिए. अध्यक्ष अध्यक्ष होता है. हमारी पार्टी में सोनिया-राहुल-प्रियंका से लेकर वरिष्ठ नेता सभी अध्यक्ष का सम्मान करते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम मिलकर चलते हैं, ऐसा पूछना की चाबी किसके पास है...चाबी कांग्रेस ऑफिस में रहती है, तिजोरी वहीं रहती है. कांग्रेस ऑफिस की चाबी कहीं और नहीं जाती है.
कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि चर्चा ये है कि अगले महीने आप राजस्थान सीएम को बदलने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा कहकर आप भारत जोड़ो यात्रा को खत्म करना चाहते हैं. भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में चल रही है. सब जुड़ रहे हैं. सब एक होकर चल रहे हैं. हम अपनी पार्टी की समस्याएं सुलझाने में समर्थ हैं. हमें दूसरों की सहायता की जरूरत नहीं है. किसी की सलाह लेने की जरूरत नहीं है. हमें मालूम है कि किस वक्त क्या करना है? हम एक दिन में आपको बता नहीं सकते हैं.
अध्यक्ष-अध्यक्ष होता है, जिसका हमारी पार्टी में सभी लोग सम्मान करते हैं. चाभी किसे के पास नहीं है, चाभी ऑफिस में है: कांग्रेस अध्यक्ष @kharge #AgendaAajtak22 #Congress@sardesairajdeep/@mausamii2u pic.twitter.com/0T1Pe1eExl

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










