चाचा-भतीजे की जोड़ी यादवलैंड में कराएगी समाजवादी पार्टी की वापसी?
AajTak
शिवपाल यादव जसवंत नगर से विधायक हैं और उनकी पार्टी का कोई भी सक्रिय सदस्य फिलहाल समाजवादी पार्टी में किसी पद पर नहीं है. शिवपाल यादव की वापसी समाजवादी पार्टी को यादव लाइन में बड़ा फायदा पहुंचा सकती है, जहां यादव वोटों का बड़ा प्रभाव है और पुराने नेता अभी भी मुलायम सिंह यादव के दौर से जुड़े रहे हैं.
मैनपुरी में बड़ी जीत के बाद शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के साथ आने का फायदा जितना समाजवादी पार्टी को मिल रहा है, क्या उसका असर बीजेपी की तैयारी पर भी पड़ेगा? ये एक बड़ा सवाल है. मैनपुरी की जीत के बाद दोनों ही एक लंबी पारी का ऐलान कर चुके हैं और प्रसपा का पार्टी में विलय हो चुका है. इस विलय के बाद पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यादवलैंड में पार्टी की वापसी होगी तो वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि शिवपाल का राजनीतिक भविष्य क्या होगा जो लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे.
शिवपाल यादव जसवंत नगर से विधायक हैं और उनकी पार्टी का कोई भी सक्रिय सदस्य फिलहाल समाजवादी पार्टी में किसी पद पर नहीं है. शिवपाल यादव की वापसी समाजवादी पार्टी को यादव लाइन में बड़ा फायदा पहुंचा सकती है, जहां यादव वोटों का बड़ा प्रभाव है और पुराने नेता अभी भी मुलायम सिंह यादव के दौर से जुड़े रहे हैं. जो हालांकि समाजवादी पार्टी में अपने आप को उपेक्षित महसूस करते थे. शिवपाल यादव ऐसे कार्यकर्ताओं को साधने का तो काम करेंगे बल्कि कन्नौज समेत आसपास की एक दर्जन जिलों में पार्टी में जान फूंकने की कोशिश करेंगे.
सपा ने रामपुर में हार का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ा
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने रामपुर उपचुनाव में हार का ठीकरा बीजेपी के प्रशासनिक दुरुपयोग पर फोड़ा है. अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर बीजेपी पर रामपुर चुनाव में सपा को हराने का आरोप लगाया और दोबारा चुनाव कराने की मांग चुनाव आयोग से की है. सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह से तीन उपचुनाव में सत्ता शासन का दुरुपयोग किया, वह किसी से छुपा नहीं है. फिर भी हम मैनपुरी और खतौली जीते हैं. पर रामपुर में लाठी के दम पर वोटर को वोट नहीं डालने दिया गया. सपा आने वाले समय में शिवपाल यादव के साथ नई ऊर्जा से इन चुनौतियों का सामना करेगी.
बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं सपा के आरोप पर बीजेपी का पलटवार करते हुए इसे अखिलेश यादव की राजनीतिक का अपरिपक्वता करार दिया है. बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव का रामपुर पर आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है. अगर मैनपुरी और खतौली जीत गए तो प्रशासन और ईवीएम ठीक, लेकिन रामपुर में प्रशासन ने हरवा दिया, यह कहना अखिलेश यादव की राजनीतिक अपरिपक्वता को दिखाता है. संवेदना का वोट बार-बार नहीं मिलता. 2024 में बीजेपी मैनपुरी को भी रामपुर की तरह फतेह करेगी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










