
चलती कार और ड्राइवर की तबीयत खराब, ट्रैफिक में भी नहीं रुकी, फिर...
AajTak
चलती कार में ड्राइवर की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और ट्रैफिक में भी नहीं रुकी, फिर कुछ लोग मददगार बने और किसी तरह इस शख्स को बाहर निकाला.
एक ड्राइवर की तबीयत अचानक चलती कार में खराब हो गई, इसके बाद उसकी कार ट्रैफिक में भी नहीं रुकी. जिसके बाद आसपास मौजूद दूसरे लोगों को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है. जब दूसरे लोग कार के पास ड्राइवर की मदद करने के लिए पहुंचे तो पता चला कि उसकी तबीयत खराब है और शख्स को इलाज की जरूरत है.
ये मामला अमेरिका के फ्लोरिडा में 5 मई को सामने आया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है. जहां कार बॉयन्टन बीच के पास भीड़भाड़ भरे चौराहे के पास चलती हुई जा रही थी.
बुधवार को पुलिस ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया. फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला अपनी कार से निकलकर बाहर जाती दिख रही है. वह चलती हुई दूसरी कार का पीछा कर रही है.
असल में महिला अपनी कार से उतरकर बीमार ड्राइवर की मदद करने के लिए पहुंची थी. महिला ने अपनी कार से पीछे से बीमार ड्राइवर को देख लिया था कि कि वह अचेत हो गया है.
जब महिला ने दिखाई दिलेरी

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












