
चर्चा में आईं अफगानिस्तान की ये महिला एंकर, जिसने लाइव टीवी पर पाकिस्तान को किया जलील
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. सिलसिलेवार घटनाओं के बीच पाकिस्तान ने खुद ही ये स्वीकार कर लिया है कि वह सालों से आतंकियों को पनाह देता रहा है. इसके कई सबूत खुद पाकिस्तान के नेताओं और मंत्रियों के बयानों से सामने आए हैं.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. सिलसिलेवार घटनाओं के बीच पाकिस्तान ने खुद ही ये स्वीकार कर लिया है कि वह सालों से आतंकियों को पनाह देता रहा है. इसके कई सबूत खुद पाकिस्तान के नेताओं और मंत्रियों के बयानों से सामने आए हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सेल्फ गोल कर दिया था. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उनका देश पिछले तीन दशकों से आतंकवाद को पनाह देता आ रहा है. हालांकि उन्होंने इस गलती का दोष अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों पर मढ़ते हुए कहा कि यह उनकी रणनीतिक चूक थी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ख्वाजा आसिफ ये कबूलनामा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार याल्दा हकीम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कर बैठे. याल्दा के तीखे सवालों में वे इस कदर उलझ गए कि बातों-बातों में खुद ही पाकिस्तान की पोल खोल बैठे.
देखें वायरल वीडियो
यही नहीं, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार याल्दा हकीम के सामने आए. इंटरव्यू नें उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में कोई आतंकी ठिकाना नहीं है. याल्डा हकीम ने उन्हें उन्हीं के रक्षा मंत्री का हालिया बयान याद दिला दिया.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











