
'चरण रज के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हो गया, गुनहगारों पर हो सख्त एक्शन', हाथरस कांड पर बोलीं यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल
AajTak
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ होने से बड़ा हादसा हो गया था. इस दौरान सौ से ज्याद लोगों की मौत हो गई थी.
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने हाथरस 'भोलो बाबा' के सत्संग के दौरान हुए हादसे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा, "चरण रज के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हो गया. इस तरह के अंधविश्वास में लोगों को नहीं पड़ना चाहिए था. इस तरह का भ्रम फैलाने को मैं गुनाह की श्रेणी देती हूं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए.
यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ होने से बड़ा हादसा हो गया था. इस दौरान सौ से ज्याद लोगों की मौत हो गई थी. सत्संग 'भोलो बाबा' नाम के शख्स के द्वारा किया जा रहा था, जिसमें दूर-दूर से आए हुए लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था. हादसे के बाद बाबा फरार हो गया.
हादसे के बाद स्वयंभू संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी. नारायण साकार ने कहा कि वो इस घटना के बाद से बहुत परेशान चल रहे हैं लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता. जो इस धरती पर आया है, उसे जाना ही है.
कौन है भोले बाबा?
यूपी के एटा जिले के बहादुर नगर गांव में जन्मे बाबा साकार हरि का असली नाम सूरजपाल सिंह जाटव है. सत्संग मार्ग में आने से पहले सूरजपाल इटावा पुलिस में पदस्थ था. नौकरी के दौरान साल 1997 में बाबा के ऊपर यौन शौषण की एफआईआर भी दर्ज हुई थी. लेकिन जेल से छूटने के बाद वह साकार विश्व हरि बाबा बनकर सत्संग करने लगा.
सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा के उपर अब तक 5 मुकदमे चल रहे हैं इनमें से 1- 1 केस आगरा, इटावा, कासगंज और फर्रुखाबाद और राजस्थान के दौसा में दर्ज है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









