
चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग जारी, इंडिया ब्लॉक या BJP, जानिए किसके पक्ष में हैं समीकरण
AajTak
चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. बीजेपी की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर के लिए कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर के लिए रजिंदर सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक ने संयुक्त प्रत्याशी के रूप में गुरप्रीत गाबी और निर्मला देवी को मैदान में उतारा है.
चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. बीजेपी की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर के लिए कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर के लिए रजिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में गुरप्रीत गाबी और निर्मला देवी को मैदान में उतारा है.
किरण खेर ने डाला वोट
वोटिंग शुरू होने के बाद चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने अपना वोट डाल दिया है. सांसद के वोट डालते वक्त सदन में हंगामा भी हुआ. वहीं, हंगामा करने वालों से निपटने के लिए सदन में आज कई मार्शलों की तैनाती की गई है.
मेयर की अध्यक्षता में होगा चुनाव पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद होगा मेयर कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में होगा चुनाव. इससे पहले ये चुनाव 27 फरवरी को होने थे, लेकिन प्रेजाइडिंग ऑफिसर मेयर कुलदीप कमकर के न आने और कांग्रेस के पार्षदों द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के कारण चुनाव को टाल दिया गया था.क्या कहते हैं आंकड़े
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं, जबकि एक सांसद का वोट मिलकर 36 वोट डाले जाते हैं. इस तरह बहुमत का आंकड़ा 19 बैठता है. अगर संख्या बल की बात करें तो बीजेपी के पास इस वक्त 19 वोट हैं. बीते दिनों तीन पार्षद पाला बदल कर बीजेपी में चले गए थे. इसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोटों की संख्या 20 से घटकर 17 रह गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












