
चंडीगढ़ रेस्टोरेंट ब्लास्ट केसः बम धमाका करने वाले गोल्डी बराड़ के दो गुर्गे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
AajTak
पुलिस और गोल्डी बराड़ के गुर्गों के मुठभेड़ हरियाणा के हिसार में हुई. पुलिस के मुताबिक, यह हरियाणा एसटीएफ और चंडीगढ़ पुलिस का एक ज्वाइंट ऑपरेशन था. जिसमें दोनों बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
चंडीगढ़ में एक रेस्टोरेंट में बम धमाका करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस और एसटीएफ टीम ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों बदमाश गोल्डी बराड़ के लिए काम करते हैं. दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है. अब दोनों बदमाशों को पुलिस हिरासत में अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस और गोल्डी बराड़ के गुर्गों के मुठभेड़ हरियाणा के हिसार में हुई. पुलिस के मुताबिक, यह हरियाणा एसटीएफ और चंडीगढ़ पुलिस का एक ज्वाइंट ऑपरेशन था. जिसमें दोनों बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
चंडीगढ़ में बम धमाका करने वाले दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. लिहाजा, उन दोनों को पुलिस हिरासत मे अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने ही चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में मौजूद एक रेस्टोरेंट में बम धमाका किया था.
एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पकड़े गए बदमाशों की पहचान अजीत और विनय के तौर पर हुई है. वे दोनों हिसार के रहने वाले हैं. बम धमाके के पहले लगातार वे दोनों गोल्डी बराड़ से बातचीत कर रहे थे. गोल्डी ने ही दोनों को ब्लास्ट करने के लिए कहा था.
बताया जाता है कि वह रेस्टोरेंट मशहूर रैपर बादशाह का है. इस धमाके के बाद गोल्डी बराड़ ने धमाके की जिम्मेदारी ली थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












