घूस की रकम पकड़े जाने के डर से गैस के चूल्हे पर फूंके 5 लाख के नोट
AajTak
तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले से करेंसी नोटों को गैस चूल्हे पर फूंक देने का अनोखा मामला सामने आया. दरअसल, एक शख्स ने ये कारनामा पकड़े जाने के डर से घूस की रकम का सफाया करने के लिए किया.
तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले से करेंसी नोटों को गैस चूल्हे पर फूंक देने का अनोखा मामला सामने आया. दरअसल, एक शख्स ने ये कारनामा पकड़े जाने के डर से घूस की रकम का सफाया करने के लिए किया. यहां एंटी करप्शन ब्यूरो को खबर मिली थी कि ये शख्स एक तहसीलदार की तरफ से घूस वसूल करने वाला एजेंट है. तहसीलदार के ‘निर्देश’ पर इस शख्स को पांच लाख रुपए की किसी से ‘घूस’ मिली थी. एंटी करप्शन ब्यूरो के पकड़े जाने के डर से इस शख्स ने मंगलवार को नागरकुर्नूल जिले में अपने घर में इन नोटों को जला डाला. इस शख्स की पहचान वेंकेटैया गौड के तौर पर हुई है. एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक पांच लाख रुपए की रकम में से दो-दो हजार रुपए के 46 नोट यानी 92,000 रुपए पूरी तरह जल कर खाक हो गए. बाकी नोट भी जो 500 और 2000 की करेंसी के थे, वो भी आंशिक तौर पर जल गए. जो तहसीलदार आरोपों के घेरे में है उसका नाम सैदुलु है और वो नागरकुर्नूल जिले के वेलडांडा का रहने वाला है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












