
घाना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को मिली 21 तोपों की सलामी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति महामा ने किया भव्य स्वागत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अफ्रीकी देश घाना पहुंचे हैं. राष्ट्रपति जॉन महामा ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया है. प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई. 30 सालों बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री घाना पहुंचे हैं.
PM Narendra Modi Ghana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देश घाना पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने उनका भव्य स्वागत किया है. यह उनकी घाना की पहली आधारिक यात्रा है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद घाना जाने वाले नरेंद्र मोदी तीसरे प्रधानमंत्री हैं. तीन दशक बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री घाना पहुंचे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई. वह घाना के दौरे पर राष्ट्रपति महामा के न्योता पर गए हैं. यह दौरा दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक है और दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मज़बूत करेगी. प्रधानमंत्री अपने यात्रा के दौरान निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी घाना के संसद को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर घाना पहुंचने के बाद पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा द्वारा एयरपोर्ट पर विशेष सम्मान किए जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं.
पांच देशों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई के बीच पांच देशों की यात्रा पर होंगे. 2-3 जुलाई को घाना के दौरे पर हैं. इस दौरान वह संसद को संबोधित करेंगे और राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
यह भी पढ़ें: 8 दिन, पांच देश और सबसे लंबा डिप्लोमैटिक दौरा... जानिए क्या है पीएम मोदी की यात्रा का एजेंडा

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










