
घर में हुईं कभी भेदभाव का शिकार? देखें क्या बोलीं Priyanka Gandhi
AajTak
उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए एक नारा दिया था - लड़की हूं, लड़ सकती हूं. इस पर बाकि पार्टियों ने तंज कसा, बयान दिया लेकिन कांग्रेस ने इसे ही अपना मोटो बना लिया और महिला मोर्चा के बलबूते यूपी चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दीं. सोशल मीडिया पर इसी नारे से एक कैंपेन भी शुरू किया गया है जिसके जरिये लड़कियों को लड़ने की प्रेरणा दी जा रही है. इसी मुद्दे पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आजतक से एक्सक्लूसिव बात की और बताया इस स्लोगन के क्या मायने हैं. क्या उन्हें घर में कभी लड़की होने की वजह से भेदभाव का शिकार होना पड़ा? देखें इस सवाल के जवाब में क्या बोलीं प्रियंका.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










