
घर चलाने को पूंजी बेचने को मजबूर टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली, कोरोना काल में नहीं मिल रहा काम
AajTak
36 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं एक्ट्रेस शगुफ्ता ने कई फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे कई बड़े टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रही हैं. टीवी इंडस्ट्री में तो वे एक पॉपुलर नाम रही हैं. मगर कोरोना की वजह से लागू लॉकडाउन में उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है.
कोरोना काल में हर एक इंसान प्रभावित हुआ है. कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से भी देशवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े लोगों का हाल इससे अलग नहीं है. तमाम बॉलीवुड फिल्मों में काम करने और कई सारे नामी टीवी सीरियल्स का हिस्सा बनने वाली एक्ट्रेस शगुफ्ता अली का हाल भी कोरोना में खराब हो गया है. 36 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं एक्ट्रेस शगुफ्ता ने कई फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे 20 टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रही हैं. टीवी इंडस्ट्री में तो वे एक पॉपुलर नाम रही हैं. मगर कोरोना की वजह से लागू लॉकडाउन में उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है. उनकी माली हालत खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












