
घमंडी होते हैं IIT वाले... महिला ने किया ये पोस्ट, फिर सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
AajTak
भारत में IIT का अपना एक अलग क्रेज है, जो एक स्टेटस सिंबल भी माना जाता है. लाखों लोग इसे हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं. यह सिर्फ बच्चों का ही नहीं, बल्कि पैरेंट्स का भी सपना होता है. ये भी हकीकत है IIT का टैग लगते ही इंसान समाज में उसकी कद्र भी बढ़ जाती है.
भारत में IIT का अपना एक अलग क्रेज है, जो एक स्टेटस सिंबल भी माना जाता है. लाखों लोग इसे हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं. यह सिर्फ बच्चों का ही नहीं, बल्कि पैरेंट्स का भी सपना होता है. ये भी हकीकत है IIT का टैग लगते ही इंसान समाज में उसकी कद्र भी बढ़ जाती है.
हाल ही में कुंभ में एक बाबा वायरल हुए. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि अगर उनके नाम के साथ IIT का टैग नहीं होता, तो शायद वे इतने वायरल नहीं होते. ऐसे में सवाल उठता है की क्या सिर्फ IITian होने से किसी व्यक्ति की अहमियत बढ़ जाती है, भले ही वह व्यक्तिगत रूप से कैसा भी हो?
इसी कड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर IIT ग्रेजुएट्स को लेकर किए पोस्ट पर बहस छेड़ दी है.महिला ने टॉप IITs और हाई-रैंकिंग ब्रांच के स्टूडेंट्स को 'घमंडी' और 'एलीटिज्म से भरे' होने का आरोप लगाया.
महिला ने क्या कहा? महिला ने अपने पोस्ट में लिखा—हर IITian जिसे मैं जानती हूं, उनमें घमंड भरा हुआ है. टॉप IITs और टॉप ब्रांच वाले खुद को सबसे ऊपर समझते हैं. वे हमेशा खुद को दूसरों से बेहतर मानते हैं और दूसरों को नजरअंदाज कर देते हैं.
'वे घमंडी नहीं, बल्कि मेहनती और टैलेंटेड होते हैं'
पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया. कुछ लोगों ने महिला की बात का समर्थन किया, तो कई ने IITians को मेहनती और विनम्र बताया. एक यूजर ने लिखा की मैं रोज 15 से ज्यादा IITians के साथ काम करता हूं. वे घमंडी नहीं, बल्कि मेहनती और टैलेंटेड होते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











