
घंटों पूछताछ, करीबी ने ही उगले राज, अकूत दौलत... ईडी की गिरफ्त में आईं IAS पूजा सिंघल की पूरी कहानी
AajTak
Pooja Singhal News: झारखंड की चर्चित IAS अधिकारी पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी ने घंटों तक चली पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट किया. सीए सुमन कुमार को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि घंटों तक चली इस पूछताछ में कई सवालों के जवाब में पूजा असहज हो गईं.
झारखंड की चर्चित IAS अधिकारी पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें पांच दिनों की रिमांड पर ले लिया, जो कल से शुरू होगी. ऐसे में पूजा सिंघल की आज की रात जेल में कटेगी. इससे पहले ED ऑफिस में पूजा सिंघल से मंगलवार और बुधवार दोनों दिन कुल मिलाकर 15 से अधिक घंटों तक पूछताछ हुई. आय से अधिक संपत्ति को लेकर उनके पति अभिषेक झा और CA सुमन कुमार से भी पूछताछ की गई थी. ईडी ने CA सुमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पूजा से कई सवाल किए गए, जिनमें कुछ सवालों ने IAS पूजा सिंघल को असहज कर दिया. वे जवाब ठीक से नहीं दे पाईं. पूजा सिंघल को 5 दिन के ईडी रिमांड पर भेजा गया है.
इसके बाद ईडी ने पूजा को अरेस्ट कर लिया. पिछले दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे. छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे. जब पूजा सिंघल, अभिषेक झा और सुमन कुमार तीनों को एकसाथ बैठाकर पूछताछ की गई तो तीनों ही ईडी के सवालों से असहज हो गए. इस दौरान सुमन ने बताया था कि पैसे उसके नहीं हैं. इससे पहले सुमन कुमार कह रहा था कि सारे पैसे उसी के हैं.
पूछताछ के दौरान सुमन और पूजा सिंघल के घर, अस्पताल और दफ्तर से जब्त कागजातों को भी दफ्तर लाया गया. दो बड़े-बड़े बक्से में भरे दस्तावेज कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी दफ्तर लाए गए. ईडी ने शेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी मंगाए. पूजा सिंघल, अभिषेक झा और सुमन तीनों से ईडी ने शेल कंपनियों को लेकर भी पूछताछ की. शेल कंपनी से संबंधित जानकारी के लिए ईडी ने ईवैल्यूएटर को भी बुलाया. उनसे सुमन और उसके भाई से जुड़ी कंपनियों की जानकारी ली गई.
फर्जी कंपनियों को लेकर भी सवाल
दरअसल, झारखंड में साल 2009-10 में मनरेगा घोटाला सामने आया था. उसी मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी. रेड के दौरान 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए. इन 19 करोड़ 31 लाख रुपयों में से 17 करोड़ रुपये आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास से बरामद किए गए थे, बाकी रुपये एक कंपनी से मिले थे.
ईडी ने पूजा सिंघल के आवास के अलावा उनके पति के रांची में स्थित अस्पताल में भी रेड डाली थी. जांच एजेंसी को सिर्फ पैसे ही बरामद नहीं हुए, बल्कि कई दस्तावेज भी हाथ लगे थे. करीब 150 करोड़ के निवेश के कागजात मिलने की बात कही गई थी. उन तमाम सबूतों के आधार पर ही पूजा सिंघल, उनके पति, सीए सुमन कुमार से पूछताछ की गई. कई तरह के सवाल किए गए. फर्जी कंपनियों को लेकर भी सवाल-जवाब हुए.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




