
ग्लोबल दबाव या जंग... नहीं टूटा TATA का ये स्टॉक, 3 दिन में 60% चढ़ा
AajTak
मिडिल ईस्ट में गंभीर हालात के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. वहीं टाटा शेयर में शानदार तेजी देखी जा रही है, जो 3 दिन में 60 फीसदी चढ़ चुका है. आज भी इसमें 13 फीसदी की तेजी है.
पिछले कुछ दिनों से टाटा के एक शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली है. हर कारोबारी सत्र में यह शेयर 15 फीसदी से ज्यादा या आसपास की तेजी पर रहा है. मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के दबाव का टाटा के इस शेयर पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि सोमवार को भी इसमें 13 फीसदी की तेजी रही है.
सोमवार को टाटा का यह शेयर (Tejas Network) 13 फीसदी चढ़कर 492 रुपये पर पहुंच गया. वहीं शुक्रवार को भी इसमें 17 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी, जबकि मार्केट में ग्लोबल दबाव के कारण भारी गिरावट थी. वहीं उससे एक दिन पहले भी इसमें 15 फीसदी के करीब तेजी आई थी.
3 दिन में 60 फीसदी चढ़ा भाव तेजस नेटवर्क के शेयरों ने 3 दिन में निवेशकों को धांसू रिटर्न दे चुका है. यह शेयर 315 रुपये से चढ़कर 490 रुपये के पार पहुंचा है, जो 58 फीसदी से ज्यादा की उछाल है. यह कमाल सिर्फ 3 कारोबार सत्रों के दौरान हुआ है. एक हफ्ते में यह शेयर 50 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक महीने में इस शेयर में 42 प्रतिशत की उछाल आई है. एक साल में इसमें 31 फीसदी की उछाल आई है. इस कंपनी के 52 सप्ताह का निचला स्तर 294 रुपये है और 52 सप्ताह का हाई लेवल 914 रुपये है. वहीं आज का हाई लेवल 502 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7,736 करोड़ रुपये है.
क्यों आया इस शेयर में उछाल? यह तेजी तब आई है, जब टाटा की कंपीन ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि उसने 5G मैसिव MIMO रेडियो के निर्माण और आपूर्ति के लिए एनईसी कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. 5G मैसिव MIMO (मल्टीपल इनपुट मल्टीपल आउटपुट) रेडियो टेक्नोलॉजी, उच्च क्षमता वाले बेस स्टेशन एंटेना हैं, जो सटीक बीम (बीमफॉर्मिंग) बनाने के लिए दर्जनों या सैकड़ों तत्वों का उपयोग करते हैं. इससे यूजर्स को एक अच्छा और तेज अनुभव मिलेगा. इस कारण इस शेयर में शानदार तेजी आई है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












