
ग्रेटर नोएडा: निक्की को घर से निकालकर विपिन की दूसरी शादी कराना चाहते थे सास-ससुर... बहन कंचन ने खोले कई राज
AajTak
ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी को जिस तरह से उसके ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला उससे हर कोई हैरान है. पुलिस ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं. इस बीच निक्की की बड़ी बहन और उसकी जेठानी कंचन ने एक के बाद एक कई आरोप अपने ससुराल वालों पर लगाए हैं. कंचन का दावा है कि उसके ससुराल वाले उसके देवर की दूसरी शादी करना चाहते थे.
ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की की ससुराल वालों द्वारा जिंदा जलाकर मार डालने की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. बड़ी बहन और जेठानी कंचन के आरोपों ने इस केस को और भी सनसनीखेज बना दिया है. कंचन ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुराल वाले निक्की से पीछा छुड़ाना चाहते थे. वे चाहते थे कि मेरी बहन घर से चली जाए ताकि विपिन की दूसरी शादी कराई जा सके. विरोध करने पर मुझे भी पीटा गया. मैं पूरे दिन घायल और बेहोश रही. कंचन का कहना है कि दहेज के नाम पर जो प्रताड़ना शुरू हुई थी, अब वह बहन को रास्ते से हटाने की साजिश में बदल गई थी.
लगातारा हो रही थी पंचायत
दादरी थाना क्षेत्र के रूपबास गांव के रहने वाले राजसिंह ने बताया कि उनकी भतीजियां कंचन और निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के दो भाइयों रोहित और विपिन भाटी से हुई थी. राजसिंह के मुताबिक, शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, सोना-चांदी और अन्य सामान दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 35 से 36 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा. उनके मांगने पर कार भी दी गई थी, लेकिन उनकी डिमांड खत्म नहीं हुई. उन्होंने बताया कि दोनों बहनों को आए दिन मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था. कई बार पंचायत बैठी, समझौते की कोशिश हुई, लेकिन आरोपी पक्ष ने कभी कोई सुधार नहीं दिखाया.
मौत की रात का दर्दनाक मंजर
मृतका की बड़ी बहन कंचन ने उस रात का दर्दनाक दृश्य बयान किया. उसने बताया कि विपिन और अन्य परिजनों ने निक्की को बेरहमी से पीटा. उसके गले और सिर पर हमला किया गया. बहन बेहोश हो गई थी. इसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई. निक्की को पड़ोसियों की मदद से पहले ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया. परिवार ने निक्की का अंतिम संस्कार कर दिया और फिर कार्रवाई की मांग को लेकर कासना थाने पहुंचे.
मासूम बेटे का दर्दनाक बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











