
ग्रीन एनर्जी कैसे बनेगी पेट्रोल-डीजल का विकल्प, Nitin Gadkari ने बताई फ्यूचर प्लानिंग
AajTak
सड़क से जुड़े 2300 करोड़ के प्रोजेक्ट के शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब बायोएथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. हमें इलेक्ट्रिक, बायो गैस, बायो डीजल, ग्रीन हाईड्रोजन, बायो मिथेनॉल जैसे गैर पारम्परिक स्त्रोतों से संचालित वाहनों के बारे में सोचना चाहिए. इसका इस्तेमाल करने से जहां हमें ऊर्जा का सस्ता स्रोत मिलेगा, वहीं पर्यावरण में भी सुधार होगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचकर 2300 करोड़ रुपए की पांच सड़क परियोजना का शुभारंभ किया. इस दौरान गडकरी ने कहा कि हमें पर्यावरण सुधार की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है. प्रदूषण से मुक्ति के लिए गाड़ियों में ईंधन की जगह एथेन (एथेनॉल) और गैर पारंपरिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए.
गडकरी ने आगे कहा कि अब बायोएथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में इंदौर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा सीएनजी प्लांट है और यहां की बसों का संचालन उसी गैस से किया जा रहा है. इससे ना केवल डीजल-पेट्रोल की बचत हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान होने से बचाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि गैर पारंपरिक ईंधन का इस्तेमाल करने से जहां हमें ऊर्जा का सस्ता स्रोत मिलेगा. वहीं, पर्यावरण सुधरेगा और यात्रियों की भी कम किराया देना होगा. इसके लिए इलेक्ट्रिक, बायो गैस, बायो डीजल, ग्रीन हाईड्रोजन, बायो मिथेनॉल जैसे गैर पारम्परिक स्त्रोतों से संचालित वाहनों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मप्र सरकार को पानी, हवा और जमीन को प्रदूषण मुक्त रखने का सुझाव दिया. गडकरी ने कहा कि अब तक मप्र को सड़कों के निर्माण के लिए ढाई लाख करोड़ रुपए केंद्र की तरफ से दिए जा चुके हैं. हमारा लक्ष्य इसे 4 लाख करोड़ तक पहुंचाने का है, जिसे 2024 तक हासिल कर लिया जाएगा. इसमें प्रमुख रूप से 20 फ्लॉयओवर तथा 14 जगहों पर रोपवे संबंधी काम भी शामिल हैं. इसके तहत भोपाल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, खण्डवा, धार, छतरपुर, विदिशा आदि शहरों के फ्लायओवर शामिल हैं.
उन्होंने आगे कहा कि चौतरफा विकास हम महती जवाबदारी है.मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सड़कों के निर्माण और इससे जुड़े अधोसंरचनाओं तथा परिवहन संबंधी परियोजनाओं में नई और उन्नत तकनिकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे जहां एक ओर लागत में बड़ी कमी आ रही है, वहीं दूसरी ओर गुणवत्ता में भी सुधार हो रही है.
इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




