
'ग्रामीण संकट, बेरोजगारी और आक्रामक प्रचार', महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति
AajTak
इस मीटिंग में फैसला लिया गया है कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने के लिए अन्य राज्यों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की भी तैनाती की जाएगी. साथ ही आक्रामक मोड में चुनावी प्रचार करने की भी रणनीति तैयार की गई है.
महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है. राज्य में आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और रमेश चेनिथला ने भी मुंबई में एक बैठक की,जिसमें तमाम मुद्दों पर फैसला लिया गया है.
महायुति के खिलाफ एकजुट होकर खोलेंगे मोर्चा
इस बैठक में फैसला लिया गया है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता महायुति गठबंधन के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोलेंगे. साथ ही फैसला लिया गया कि महाराष्ट्र कांग्रेस ग्रामीण संकट, किसानों के मुद्दे, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर आक्रामक तरीके से सवाल उठाएगी और इन्हीं मुद्दों को लेकर वह जनता के सामने भी जाएगी.
सोशल मीडिया पर होगा फोकस
मुंबई में हुई इस बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि महायुति के भ्रष्टाचार और कुशासन को उजागर करने के लिए ऑन-ग्राउंड और सोशल मीडिया अभियानों की सीरीज शुरू की जाएगी.सोशल मीडिया के जरिए तमाम मुद्दों को उठाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा. ये भी फैसला लिया गया है कि अगले हफ्ते से कांग्रेस कैडर को सक्रिय करने के लिए जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक गतिविधियां शुरू की जाएंगी.
बड़े नेताओं को भी उतारा जाएगा

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









