
'ग्राउंड फ्लोर पर काले बैग में हैं बम...' लखनऊ के मैरियट, फॉर्च्यून, लेमन ट्री समेत 10 होटलों को उड़ाने की धमकी, मांगे 55 हजार डॉलर
AajTak
लखनऊ में कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है जिसमें धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर की मांग की है. ये धमकी होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री और होटल मैरियट समेत 10 बड़े होटलों को मिली है. पिछले कई महीनों से देशभर में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेज और होटलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं.
लखनऊ में कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है जिसमें धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर (46,25,623 रुपये) की मांग की है. ये धमकी होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री और होटल मैरियट समेत 10 बड़े होटलों को मिली है. पिछले कई महीनों से देशभर में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेज और होटलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं.
होटल संचालकों ने धमकी की सूचना पुलिस को दे दी है. शहर के कुल 10 होटलों को ये धमकीभरा मेल आया है. इनमें होटल मैरियट, सराका होटल, पिकैडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिलवेट का नाम शामिल है.
'काले बैग में छिपे हैं बम'
धमकी देने वाले ने मेल में लिखा, 'होटल के ग्राउंड फ्लोर पर काले बैग में बम छिपाए गए हैं. मुझे 55,000 डॉलर चाहिए, नहीं तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा और हर तरफ खून फैल जाएगा. बमों को डिफ्यूज करने का कोई भी प्रयास उनमें विस्फोट कर देगा.'
तिरुपति में भी होटलों को मिली थी धमकी
कुछ दिनों पहले तिरुपति के भी कई होटलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे. इन ईमेल में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक के नाम का जिक्र था, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ईडी ने गिरफ्तार किया था. धमकियों के जवाब में, पुलिसकर्मियों और खोजी कुत्तों ने होटलों में गहन तलाशी ली, जिससे यह पुष्टि की गई कि यह धमकी एक अफवाह थी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











